Saturday, July 11, 2026 |
Home Banking and InsuranceNSE ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

NSE ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, अप्रैल 2025: National Stock Exchange of India (NSE) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस अमानवीय हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की सहायता के लिए NSE ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को लगभग 4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। एनएसई इस दुःख और संकट के समय देश के साथ खड़ा है।  NSE के प्रबंध निदेशक एवं CEO आशीषकुमार चौहान ने कहा,“यह हमारे देश के लिए सामूहिक शोक का क्षण है। हमारी प्रार्थनाएं और भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

 



You may also like

Leave a Comment