नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | एचएमडी ने राघव जुयाल के साथ रोमांचक साझेदारी की घोषणा की। राघव जाने-माने कलाकार (ऑल-राउंड एंटरटेनर) हैं, जो बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कला के अंदाज़ को निरंतर नया स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। राघव ने नए दौर के अखिल भारतीय स्तर के स्टार के तौर पर, मामूली कलाकार से सांस्कृतिक नायक (कल्चरल आइकॉन) का सफर तय किया है। उनकी यह पहचान उनके बेबाक और लीक से हटकर फैसलों की वजह से बनी है, जो युवा (जेन जी और मिलेनियल) दर्शकों के साथ मज़बूती से जुड़ते हैं। अपनी प्रामाणिक पहचान के साथ लोगों से जुडऩे वाले व्यक्तित्व के लिए मशहूर राघव ने युवाओं के साथ मज़बूत जुड़ाव बनाया है। उनका अनोखा अंदाज़, हाजऱिजवाबी और अपनी अलग पहचान, उस पीढ़ी की सोच को दर्शाती है जो खुद को अपने वास्तविक रूप में पेश करने और मौलिकता को महत्व देती है। यह गठजोड़ एचएमडी के बेबाक नए अवतार का संकेत है, जो मनोरंजन की दुनिया में राघव के अपने अनूठे अंदाज़ का प्रतिबिंब है। डांस, टेलीविजऩ, ओटीटी और मेनस्ट्रीम सिनेमा में सरलता से काम करने से लेकर लीक से हटकर किरदारों के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाने तक, राघव लगातार आगे बढऩे की उस भावना के प्रतीक हैं जो एचएमडी के उस दृष्टिकोण से मेल खाती है। कंपनी इस दृष्टिकोण के तहत नवीनतम टेक्नोलॉजी के ज़रिए और किफायती कीमत पर स्मार्टफोन नवोन्मेष को नए सिरे से परिभाषित करना चाहती है। उनका सहज, प्रमाणिक अंदाज़ और बहुमुखी रचनात्मक प्रतिभा उन्हें ऐसे ब्रांड के लिए उपयुक्त विकल्प के रूप में पेश करती है, जो सभी के लिए सुलभ और मानव-केंद्रित नवोन्मेष को बढ़ावा देता है। राघव इस ब्रांड की बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज़ के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। वे ओओएच बिलबोर्ड, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर डिजिटल अभियान, वीडियो प्लेटफॉर्म और इन्फ्लुएंसर नेटवर्क पर अभियान की अगुवाई करेंगे, और हर जगह अपनी खास ऊर्जा और अंदाज़ का जादू बिखेरेंगे।
एचएमडी इंडिया, एपीएसी और एएनजेड के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी, रवि कुंवर ने हाल ही में हुई इस नई साझेदारी के बारे में कहा, “हम अपनी वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में राघव के साथ यह साझेदारी एचएमडी की नए सिरे से खुद को गढऩे के साहस के सफर को दर्शाने की दिशा में निर्णायक कदम है। राघव जुयाल उस क्रांतिकारी भावना, प्रामाणिकता और रचनात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं जो हमारे ब्रांड का आधार है और युवा उन्हें पसंद करते हैं, जो अपनी पहचान, जुड़ाव और आत्म-अभिव्यक्ति को महत्व देते हैं। उनका व्यक्तित्व हमारे उस दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है, जिसके तहत हम ऐसे स्मार्टफोन बनाना चाहते हैं जो इस नई पीढ़ी को खुद को खुलकर व्यक्त करने के लिए सशक्तबनाएं। एचएमडी में, हम अत्याधुनिक तकनीक को सुलभ और किफायती कीमत के साथ स्मार्टफोन में नवोन्मेष को नया स्वरूप दे रहे हैं। हम फ्लिपकार्ट पर अपनी स्मार्टफोन की नई रेंज पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में यह गठजोड़ उस दृष्टिकोण को सांस्कृतिक रूप से और अधिक प्रासंगिक बनाता है।”
राघव जुयाल ने इस भागीदारी के बारे में अपनी टिप्पणी में कहा, “एचएमडी का टेक्नोलॉजी के प्रति मानव-केंद्रित दृष्टिकोण मुझे बेहद पसंद है। यह एल्गोरिदम नहीं बल्कि क्रिएटर को सशक्तबनाने पर केंद्रित है। मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि कंपनी का परिचालन का अंदाज़ बिलकुल अलग है। यह मेरी अपनी यात्रा को दर्शाता है, जिसमें मैंने ऐसे साहसी और लीक से हटकर चुनाव किए हैं, जो उस पीढ़ी के दिलों को छूते हैं जो प्रामाणिकता और अपनी पहचान को महत्व देती है। कंपनी के स्मार्टफोन मेरे जैसे कलाकारों को वह स्पष्टता, शक्ति और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं, जिससे वे हर स्क्रीन और प्लेटफॉर्म पर रचनात्मकता की सीमाओं को आगे बढ़ा सकें। मैं एचएमडी के साहसी अभियानों के जरिये दर्शकों के सामने नए दौर की ऊर्जा पहुंचाने के लिए उत्साहित हूं। ये अभियान चलते-फिरते भी सहज रचनात्मकता से रू-ब-रू कराते हैं और हर पल को सचमुच जीवंत और सार्थक बना देते हैं।”
यह भागीदारी 2026 में एचएमडी की गति को और आगे बढ़ाएगी। कंपनी ने कई रणनीतिक गठजोड़ किए हैं, जिनमें आईपीएल के प्रचार-प्रसार के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ आधिकारिक साझेदारी, फीचर फोन में अभूतपूर्व वॉइस टेक्नोलॉजी को जोडऩे के लिए सर्वम एआई के साथ भागीदारी, और नई स्मार्टफोन रेंज को पूरे देश में सुलभ बनाने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ विशेष लॉन्च साझेदारी शामिल है।

