Wednesday, May 20, 2026 |
Home Tech Worldबढ़ती कीमतों ने घटाई स्मार्टफोन की मांग महंगे कंपोनेंट्स से कंपनियों ने बढ़ाए फोन के दाम

बढ़ती कीमतों ने घटाई स्मार्टफोन की मांग महंगे कंपोनेंट्स से कंपनियों ने बढ़ाए फोन के दाम

वर्ष 2026 में स्मार्टफोन बाजार में लगभग 10% गिरावट का अनुमान

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बीआर न्यूज नेटवर्क | भारत के smartphone बाजार को साल की शुरुआत में ही झटका लगा है। Counterpoint Research की report के अनुसार, जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में smartphone shipment में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह पिछले छह वर्षों में पहली तिमाही का सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा है। supply-chain की बढ़ती लागत, companies द्वारा कीमतों में वृद्धि और consumer demand में सुस्ती के कारण यह गिरावट देखने को मिली है। नए smartphone की बड़ी संख्या में launching के बावजूद बिक्री के आंकड़े उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे।

बजट सेगमेंट पर महंगाई का सबसे ज्यादा असर
Analyst के अनुसार, smartphone के कलपुर्जों, खासकर memory की कीमतों में तेजी और currency exchange दबाव के कारण बाजार ‘affordability squeeze’ की स्थिति में है। companies को मजबूरन smartphone की कीमतें औसतन रुपये 1,500 तक बढ़ानी पड़ी हैं। कीमत के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण रुपये 15,000 से कम वाले budget segment पर इसका सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

कमजोर मांग और बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताए
Middle East में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते energy कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू budget प्रभावित हुआ है। consumer अब smartphone जैसे वैकल्पिक खर्चों की बजाय आवश्यक जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते smartphone upgrade cycle लंबा हो गया है। वहीं, bill of material (BOM) लागत में वृद्धि से बचने के लिए companies ने अपने लगभग एक-तिहाई model पहली तिमाही में ही launch कर दिए, लेकिन इसके बावजूद demand में अपेक्षित तेजी नहीं आई।

प्रीमियम सेगमेंट में मजबूती बरकरार
जहां entry-level smartphone की मांग कमजोर बनी हुई है, वहीं premium segment में स्थिरता देखी जा रही है। Apple ने अपनी नई iPhone series की मजबूत demand और आकर्षक financing offers के दम पर 9 प्रतिशत shipment हिस्सेदारी हासिल की है। वहीं Samsung ने अपने mass-market portfolio और flagship series की मजबूत pre-booking के चलते बाजार में दूसरा स्थान बनाए रखा है।

आने वाले समय मे बाजार पर बना रहेगा दबाव
Research Director अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में भी बाजार पर दबाव जारी रह सकता है और इसमें दो अंकों की गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रमुख component, विशेषकर memory की बढ़ती लागत और consumers द्वारा smartphone बदलने में देरी के कारण पूरे वर्ष 2026 में बाजार में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया है।



You may also like

Leave a Comment