Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialशत वर्षीय गुरू मां पुष्प का साध्वी मण्डल के साथ अजमेर पदार्पण

शत वर्षीय गुरू मां पुष्प का साध्वी मण्डल के साथ अजमेर पदार्पण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/अजमेर। श्रमण संघीय महाश्रमणी गुरूमाता राजस्थान सिंहनी शताब्दी गौरवान्विता महासती पुष्पवती (माताजी) म.सा., उपप्रवर्तिनी मरूधरा शिरोमणी सद्गुरूवर्या डॉ. राजमती म.सा., प्रखर वक्ता साध्वी डॉ. राजरश्मि म.सा., निर्भीक वक्ता साध्वी डॉ. राजऋ द्धि म.सा., तपवारिधि साध्वी राजलक्षिजी म.सा., मधुर व्याख्यानी साध्वी डॉ. राजवृद्धि म.सा., साध्वी राजकीर्तिजी म.सा. आदि ठाणा-7 ने अजमेर की पावन धरा पर मंगल प्रवेश करते हुए आज श्री श्वेताम्बर जैन संस्था, वैशाली नगर में प्रवेश किया। महासती वृंद दिनांक 24 जून 2025 को प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन फरमायेंगे।
अजमेर जैन श्री संघ के अध्यक्ष शिखरचंद सिंगी ने बताया कि साध्वी वृन्द दिनांक 25 जून को नवग्रह कॉलोनी, 26 जून को महावीर कॉलोनी में धर्म प्रभावना करते हुए 27 जून को सज्जनराज कांठेड के निवास स्थान 246, ज्ञान विहार कॉलोनी पधारेगें। वहाँ महाप्रभावक विघ्ननिवारक उवसग्गहरं स्तोत्र का जाप होगा। गुरूवर्या पुष्प-राज ग्रुप का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश 28 जून को प्रात: 8.50 बजे मणिपुंज सेवा संस्थान, अजमेर में होगा। चातुर्मास के दौरान प्रार्थना, जिनवाणी, त्याग-तप आदि विभिन्न कार्यक्रम कर्म निर्जरा हेतु आयोजित होंगे।
विहार सेवा समिति अजमेर, अजमेर जैन श्री संघ के पदाधिकारीगण, महिला मण्डल की सदस्याएं विहार सेवा, दर्शन-वन्दन-मंगलिक का लाभ ले रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment