Sunday, June 28, 2026 |
Home Health and LifestyleIndira IVF ने गुजरात में प्रजनन सेवा का विस्तार करने के लिए बैंकर IVF के साथ हाथ मिलाया

Indira IVF ने गुजरात में प्रजनन सेवा का विस्तार करने के लिए बैंकर IVF के साथ हाथ मिलाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/अहमदाबाद Indira IVF Hospital Limited ने अहमदाबाद के प्रसिद्ध फर्टिलिटी सेंटर banker healthcare private limited (बैंकर IVF) में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। यह साझेदारी इंदिरा आईवीएफ की गुजरात में उपस्थिति को और मजबूत बनाते हुए, प्रजनन उपचार सेवाओं के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव साबित होगी। इस गठबंधन से अब इंदिरा आईवीएफ की उपस्थिति अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, मेहसाणा सहित गुजरात के कई प्रमुख शहरों में हो गई है।
बैंकर आईवीएफ, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद में है, पिछले तीन दशकों से प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यह सेंटर जटिल चिकित्सीय इतिहास वाले और पूर्व उपचार करवा चुके दंपत्तियों को भी सहायक प्रजनन सेवाएं प्रदान करता है। इंदिरा आईवीएफ का हिस्सा बनने के बाद भी बैंकर आईवीएफ अपनी पहचान और मूल्यों के साथ काम करता रहेगा, साथ ही आधुनिक तकनीक और बेहतर सेवाओं के जरिए क्षेत्र में और अधिक मरीजों की सहायता करेगा।
डॉ. मनीष बैंकर और उनकी अनुभवी टीम ART (Assisted Reproductive Technology) और आईवीएफ सेवाएं जारी रखेंगे। अब वे इंदिरा आईवीएफ के चीफ क्लिनिकल मेंटर के रूप में भी जुड़ेंगे और पूरे नेटवर्क में क्लिनिकल टीमों को मार्गदर्शन, अनुभव साझा करने और मरीज सेवा को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।
यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब जनसांख्यिकीय प्रवृत्तियाँ तेज़ी से बदल रही हैं। राज्य सरकार के हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में गुजरात में बाल जनसंख्या में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो समग्र जन्म दर में कमी का संकेत है। शहरी जीवनशैली में बदलाव, विवाह की औसत आयु में वृद्धि, करियर को प्राथमिकता देने और संतान को टालने की प्रवृत्ति ने विशेष रूप से शहरों में बांझपन की चुनौतियों को और जटिल बना दिया है।
जैसे-जैसे लोगों में प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, वैसे-वैसे सही जानकारी और वैज्ञानिक इलाज की ज़रूरत भी ज़्यादा महसूस की जा रही है। ऐसे समय में बैंकर आईवीएफ का इंदिरा आईवीएफ नेटवर्क में एकीकरण, राज्यभर में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ प्रजनन सेवाओं की उपलब्धता को सशक्त करता है।
Indira IVF  के CEO और पूर्णकालिक निदेशक डॉ क्षितिज मुर्डिया ने कहा कि यह साझेदारी प्रजनन चिकित्सा को अधिक सुलभ और मानकीकृत बनाने की दिशा में हमारी निरंतर कोशिशों का एक सकारात्मक कदम है। बैंकर आईवीएफ के पास वर्षों का अनुभव और क्षेत्रीय समझ है, जो इंदिरा आईवीएफ की डिजिटल क्षमताओं और संचालन पहुंच के साथ मिलकर गुजरात में मरीजों को बेहतर सेवा देने में मदद करेगा। हम डॉ. मनीष बैंकर का इंदिरा आईवीएफ परिवार में स्वागत करते हैं, जो एक प्रेरणास्रोत के रूप में हमारी टीमों का मार्गदर्शन करेंगे। हमारा साझा उद्देश्य रोगी की यात्रा को सोच-समझकर और जिम्मेदारी से बढ़ाना है।
डॉ. मनीष बैंकर, डायरेक्टर, बैंकर IVF  ने कहा, कि बैंकर आईवीएफ में हमारा लक्ष्य हमेशा मरीज-केंद्रित और व्यक्तिगत ज़रूरतों पर आधारित प्रजनन चिकित्सा प्रदान करना रहा है। इंदिरा आईवीएफ के साथ साझेदारी से हम अपनी सेवाओं का विस्तार कर पाएंगे, जबकि गुणवत्ता और सच्चाई की वही प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे। यह गठबंधन दो समान सोच वाली संस्थाओं को साथ लाता है, जो गुजरात और उससे आगे तक प्रजनन सेवाओं को बेहतर करने की क्षमता रखता है। हम अपने मरीजों की बढ़ती और विविध ज़रूरतों को समझते हुए, सर्वोच्च स्तर की देखभाल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस साझेदारी के साथ, Indira IVF ने पश्चिम भारत में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है और पूरे देश में फर्टिलिटी सेंटर्स का नेटवर्क बना रहा है। अब 150 से ज़्यादा जगहों पर काम करते हुए, संस्था का लक्ष्य है कि वह नए इलाकों में सोच-समझकर विस्तार करे और पूरे देश में मरीजों को एक जैसी, प्रमाण-आधारित और भरोसेमंद इलाज सुविधा दे सके।



You may also like

Leave a Comment