Notice: Function WP_Styles::add was called incorrectly. The style with the handle "market-ticker-cgb-style-css" was enqueued with dependencies that are not registered: wp-blocks. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /home/punitremedies/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldGulf Oil और Mahindra Tractors ने एक दशक पुराने गठजोड़ को किया और मज़बूत: समझौते का अगले कई साल के लिए हुआ नवीनीकरण

Gulf Oil और Mahindra Tractors ने एक दशक पुराने गठजोड़ को किया और मज़बूत: समझौते का अगले कई साल के लिए हुआ नवीनीकरण

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 21 फरवरी, 2026 – भारत में सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाली लुब्रिकेंट कंपनियों में से एक, Gulf Oil Lubricants India Limited (GOLIL) और Mahindra & Mahindra Limited (Farm Equipment Business – Mahindra Tractors Division) ने कल अपनी भागीदारी के बहु-वर्षीय (मल्टी-ईयर) नवीनीकरण की घोषणा की, जिससे एक दशक से अधिक समय से कायम गठजोड़ और मज़बूती मिली। इस समझौते को मुंबई में एक समारोह में R. Veeraraghavan, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – SSU, Mahindra-Farm Tractor Division, और Ravi Chawla, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, Gulf Oil Lubricants India Limited ने आधिकारिक स्वरूप दिया।

Gulf Oil Lubricants India Limited के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, Ravi Chawla ने इस नवीनीकरण पर अपनी टिप्पणी में कहा: “Mahindra Tractors के साथ हमारी भागीदारी का नवीनीकरण हमारे गठजोड़ की मज़बूती और इसे आगे बढ़ाने वाले साझा मूल्य का प्रतीक है। वृद्धि के लिए की गई इस भागीदारी से जुड़े हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप, हमने पिछले एक दशक में निरंतर भरोसेमंद प्रदर्शन और उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है, जिससे Mahindra & Mahindra के मूल्य में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। भागीदारी का यह विस्तार एक नया अध्याय है और इसके तहत हम नवोन्मेष करना, चैनल भागीदारों को बेहतर सेवा प्रदान करना तथा Mahindra के ग्राहकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण जारी रखेंगे।”

इस भागीदारी का बहु-वर्षीय – अब तक के सफर में सबसे लंबी अवधि का – नवीनीकरण दोनों संगठनों के बीच गहरे भरोसे और साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह प्रौद्योगिकी से जुड़े नवोन्मेष को आगे बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ाने और Mahindra के ट्रैक्टर परितंत्र में ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस समझौते के तहत, Gulf Oil के पास, इस भागीदारी की अवधि के लिए व्यवसाय का सबसे बड़ा हिस्सा रहेगा।

यह नवीनीकरण रणनीतिक गठजोड़ को और मज़बूती प्रदान करेगा जो 2011 में Mahindra Automotive के साथ एक सह-ब्रांड वाली पहल के साथ शुरू हुआ था और 2014 में इसके दायरे में Tractors Division को भी शामिल कर लिया गया। पिछले 12 साल में, यह भागीदारी Gulf Oil के सबसे लंबे समय तक बरकरार रहने वाले OEM संबंधों में से एक बन गई है, जो विश्वसनीयता, भरोसेमंद उत्पाद प्रदर्शन, बेहतरीन सेवा एवं नवोन्मेष और बाज़ार वृद्धि पर निर्मित हुई है। डिजिटल पहल, आपूर्ति श्रृंखला के उत्कृष्ट प्रबंधन और असरदार संयुक्त विपणन (मार्केटिंग) अभियान में निवेश के ज़रिए यह गठजोड़ लगातार मज़बूत हुआ है, जिससे सभी संबद्ध पक्षों को वृद्धि और मूल्य हासिल हुआ है।



You may also like

Leave a Comment