Home Corporate Worldगोयल साल्ट लिमिटेड ने घोषित किए वित्तीय परिणाम, छमाही कर पश्चात शुद्ध लाभ 26.79 फीसदी बढ़कर हुआ 497.19 लाख रुपए

गोयल साल्ट लिमिटेड ने घोषित किए वित्तीय परिणाम, छमाही कर पश्चात शुद्ध लाभ 26.79 फीसदी बढ़कर हुआ 497.19 लाख रुपए

जयपुर आधारित Goyal Salt Limited ने पेश किए FY26 के वित्तीय परिणाम

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Goyal Salt Limited ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6257.88 लाख रुपए के कुल राजस्व के मुकाबले 78.16 फीसदी अधिक 11149.08 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 392.11 लाख रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 26.79 फीसदी अधिक 497.19 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 19980.02 लाख रुपए और कर पश्चात शुद्ध लाभ 1135.26 लाख रुपए रहा है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 6.34 रुपए का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां

Goyal Salt Limited को 2010 में स्थापित किया गया था। यह प्राकृतिक नमक में भारत का सबसे बड़ा नमक निर्माता है। कंपनी की विनिर्माण सुविधा रणनीतिक रूप से प्रसिद्ध Sambhar Lake के नजदीक Nawa City में स्थित है। Goyal Salt Limited प्रीमियम औद्योगिक और खाद्य नमक का उत्पादन करता है, जिसमें ट्रिपल रिफाइंड फ्री फ्लो आयोडाइज्ड नमक, औद्योगिक नमक, डबल फोर्टिफाइड नमक और ट्रिपल रिफाइंड आधा सूखा नमक शामिल है। 20 अप्रैल 2025 को कंपनी की Gujarat इकाई में उत्पादन शुरू हो गया था और इस इकाई की उत्पादन क्षमता 1500 टन प्रतिदिन है। इससे कंपनी की वर्तमान क्षमता बढ़कर 2200 टन प्रतिदिन हो गई है। कंपनी 11 अक्टूबर 2023 को NSE SME Emerge Platform पर सूचीबद्ध हुई थी।



You may also like

Leave a Comment