बिजनेस रेमडीज/जयपुर। High-Green Carbon Limited वेस्ट टायर रीसाइकलिंग क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी का मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित Shantol Recycling Private Limited (कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) के 100 टन प्रति दिन क्षमता वाले संयंत्र में प्लांट और मशीनरी की स्थापना और निर्माण का कार्य पिछले सप्ताह पूरा हो गया है। संयंत्र का ट्रायल रन होने वाला है।
कंपनी ने Madhya Pradesh Pollution Control Board (MPPCB) से “संचालन की अनुमति” के लिए आवेदन कर दिया है।
MPPCB से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त होने पर धार प्लांट अपना परिचालन शुरू कर देगा।
कारोबारी गतिविधियां
High-Green Carbon Limited का मुख्यालय Rajkot, Gujarat में स्थित है। High-Green Carbon Limited, Rajkot, Gujarat आधारित Radhe Group Energy का एक हिस्सा है। समूह का मुख्य फोकस कास्टिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, कॉर्पोरेट खेती, पैकेजिंग और हर्बल उत्पादों से लेकर विविध संतुलित पोर्टफोलियो के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पर है।
कंपनी वेस्ट टायरों को 4 प्रमुख उत्पादों में परिवर्तित करती है —
(1) Recovered Carbon Black
(2) Fuel Oil
(3) Sodium Silicate Glass
(4) Steel Scrap
कंपनी पेटेंटेड Continuous Pyrolysis Process संचालित करती है, जो Supervisory Control and Data Acquisition (SCADA) द्वारा नियंत्रित निरंतर फीडिंग और डिस्चार्जिंग प्रणाली के साथ निर्बाध कार्य पद्धति है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और इसमें किसी मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
इसके प्रमुख उत्पाद कच्चे माल श्रेणी के अंतर्गत Recovered Carbon Black (RCB) और Steel Wire, ऊर्जा घटक श्रेणी के अंतर्गत Fuel Oil और Synthesis Gas हैं।
ऊर्जा का कुशल तरीके से उपयोग करने के लिए, कंपनी Pyrolysis Process के दौरान उत्पादित Synthesis Gas को प्लांट चलाने के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल में लेती है और बची हुई Synthesis Gas को Sodium Silicate के निर्माण के लिए परिवर्तित करती है, जिसे आमतौर पर Raw Glass के रूप में जाना जाता है।
Fuel Oil सीमेंट कंपनियों व अन्य को बिक्री किया जाता है। जबकि Sodium Silicate साबुन और Liquid Detergent का प्रमुख Raw Material है और उन्हें बनाने वाली कंपनियों को Sodium Silicate बिक्री किया जाता है।
High-Green Carbon Limited की उत्पादन सुविधा वर्तमान में Rajasthan में स्थित है, जिसमें प्रति दिन 100 Metric Ton टायर रीसाइक्लिंग और प्रति दिन 60 Metric Ton Sodium Silicate निर्माण की क्षमता स्थापित है।
क्षमता का विस्तार करने और भौगोलिक पहुंच को आगे बढ़ाने के लिए, High-Green Carbon Limited ने Maharashtra के Dhule जिले में प्रति दिन 100 Metric Ton वेस्ट टायर रीसाइक्लिंग क्षमता का प्लांट स्थापित किया है। अब Madhya Pradesh में भी कंपनी की निर्माण इकाई शुरू हो जाएगी।




