जयपुर। राजकोट आधारित फोर्जिंग कंपनी Ganga Forging Limited ने शेयर बाजारों को 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही एवं छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.59 करोड़ रुपए के मुकाबले 11.66 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 22.03 लाख रुपए के मुकाबले 27.62 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 18.45 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 20.36 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 34.08 लाख रुपए के मुकाबले 56.96 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

