Friday, December 5, 2025 |
Home » FundsIndia ने बच्चों के लिए समय पर वित्तीय योजना को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया डिजिटल अभियान #SmartParentMove

FundsIndia ने बच्चों के लिए समय पर वित्तीय योजना को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया डिजिटल अभियान #SmartParentMove

by Business Remedies
0 comments

Mumbai । बाल दिवस के अवसर पर, भारत के प्रमुख ऑनलाइन निवेश प्लेटफ़ॉर्म में से एक FundsIndia ने #SmartParentMove नाम से एक डिजिटल अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य माता-पिता को प्रोत्साहित करना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए समय पर योजना बनाएं और समझदारी से निवेश करें।

यह अभियान FundsIndia की मूल सोच, वित्तीय योजना तथा निवेश में उनकी विशेषज्ञता पर आधारित है। इसका उद्देश्य माता-पिता के लिए तेज़ onboarding, single-login account management, और दीर्घकालिक तथा कर-कुशल निवेश के माध्यम से अपने बच्चे के भविष्य की योजना बनाने में सक्षम बनाना है।

यह अभियान एक साधारण लेकिन मजबूत समझ पर आधारित है: माता-पिता अपने बच्चों के लिए बड़े सपने देखते हैं, लेकिन कई बार वित्तीय योजना बनाने में देरी कर देते हैं, नतीजतन, जब बड़े खर्च सामने आते हैं तो वे education और personal loan के बीच फँस जाते हैं। #SmartParentMove इस सोच को बदलता है और यह संदेश देता है कि सही मायनों में प्यार और दूरदर्शिता वही है, जब माता-पिता समय रहते अपने बच्चे के लिए निवेश शुरू करें। यह अभियान इस जिम्मेदारी की तात्कालिकता और महत्त्व को रेखांकित करता है।

रोचक social media content, एक short video और podcast streaming के माध्यम से FundsIndia यह दिखाता है कि बच्चे के नाम से investment account खोलने से माता-पिता को कितने फायदे मिलते हैं। इसके ज़रिए वे बच्चे के नाम पर निवेश कर सकते हैं, financial goals track कर सकते हैं, और एक ही login से आसानी से सब कुछ manage कर सकते हैं। अभियान tax लाभ और compounding की शक्ति पर भी जोर देता है, जो जल्दी योजना बनाने को न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाता है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी संतुष्टिदायक बनाता है, जिससे माता-पिता को यह कदम उठाने की प्रेरणा मिलती है।

FundsIndia के Group CEO, Akshay Sapru कहते हैं, “हमने अक्सर ऐसे माता-पिता की कहानियाँ सुनी हैं जो बाद में पछताते हैं कि काश उन्होंने अपने बच्चे के भविष्य के लिए निवेश पहले ही शुरू कर दिया होता। रोज़मर्रा की भागदौड़ में माता-पिता अक्सर बच्चे की education की योजना बनाना टाल देते हैं। लेकिन समय बहुत तेज़ी से निकल जाता है, और पता ही नहीं चलता कि कब आपका बच्चा अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार खड़ा है। उस समय कई माता-पिता मजबूरी में personal loan लेते हैं, सोना गिरवी रखते हैं या कर्ज़ में फँस जाते हैं ताकि बच्चे के सपने पूरे हो सकें। और कई बार, जब loan मिलना संभव नहीं होता, तो बच्चे के सपनों को ही त्यागना पड़ता है। हम इस स्थिति को बदलना चाहते हैं।”

“यह अभियान इसलिए बनाया गया है ताकि माता-पिता समय रहते जिम्मेदारी संभालें और समझें कि आज किए गए छोटे-छोटे लेकिन regular निवेश आने वाले समय को तनाव-मुक्त बना सकते हैं। अपने बच्चे के भविष्य में अभी निवेश करना सिर्फ समझदारी भरी योजना नहीं है, बल्कि उनके लिए दिया जा सकने वाला सबसे बड़ा उपहार है।”

भावनात्मक कहानी कहने और व्यावहारिक financial समझ को जोड़कर, SmartParentMove माता-पिता को जल्दी योजना बनाने के फायदों के बारे में भरोसा दिलाता है और उनके निर्णयों में आत्मविश्वास बढ़ाता है। अभियान का उद्देश्य माता-पिता में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे समझदारी भरे financial फैसलों के ज़रिए अपने बच्चों का जीवन बेहतर बना सकें और आख़िरी समय में कर्ज़ लेने के बजाय लंबी अवधि की सशक्त योजना पर ध्यान दे सकें।



You may also like

Leave a Comment