बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर की कार्डियक सर्जरी टीम ने पांच साल की बच्ची का मिनिमली इनवेसिव तकनीक द्वारा ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके असाधारण नैदानिक विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया, जिसका वजन मात्र 13 किलोग्राम था। यह मिनिमली इनवेसिव तकनीक पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी से अलग है, जिसमें छाती में छोटे चीरे, तेजी से रिकवरी और कम से कम निशान शामिल हैं। बच्ची को जन्मजात हृदय दोष था जिसे एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) और वाल्वुलर पीएस कहा जाता है – ऐसी स्थिति जिसमें हृदय के ऊपरी चैम्बर्स और संकुचित पल्मोनरी वाल्व के बीच की वॉल में छेद हो जाता है।
अपनी कम उम्र और कम वजन की चुनौतियों के बावजूद, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर में एडल्ट, पीडियाट्रिक और मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के डायरेक्टर और यूनिट हैड डॉ. विक्रम गोयल की देखरेख में, फेमरल कैनुलेशन प्रक्रिया का उपयोग करके मिनिमली इनवेसिव ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज को सर्जरी के तीन दिन बाद ही छुट्टी दे दी गई और अब वह अच्छी तरह से ठीक हो रही है।
पांच साल के बच्चे पर ईसीएमओ कैनुला का उपयोग करने के अभिनव और अभूतपूर्व कदम पर बोलते हुए, डॉ. विक्रम गोयल ने कहा, कि हमने स्थिति का आकलन किया और महत्वपूर्ण चुनौतियों
और जोखिम कारकों के
बावजूद न्यूनतम इनवेसिव दृष्टिकोण के साथ आगे बढऩे का फैसला किया।
बच्चे की उम्र और अविकसित स्थिति को देखते हुए, पारंपरिक कैनुलेशन संभव और सुरक्षित नहीं था क्योंकि इससे बच्चे में तुरंत या बाद में संवहनी जटिलताएं हो सकती थीं। डॉ. मुनीश भटेजा, फिजिशियन असिस्टेंट कार्डियक सर्जन और डॉ. राम सरन चतुर्वेदी, कार्डियक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर सहित टीम ने इस जटिल सर्जरी को करने में सहयोग किया।

