Thursday, July 16, 2026 |
Home Health and Lifestyleआपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्‍य स्‍तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्‍य स्‍तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | Bank of Baroda के संयोजन में कार्यरत राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) द्वारा बुधवार को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही “आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना” पर राज्‍य स्‍तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि माननीय मुख्‍य सचिव, राजस्‍थान सरकार V. Srinivas रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍य अतिथि V. Srinivas, संयोजक राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति, राजस्‍थान एवं महाप्रबंधक, Bank of Baroda Parimita Mishra, मुख्य कार्यकारी अधिकारी – RITI Satyendra Kumar, राजस्थान सरकार, Rao Kshitijraj Singh, उप महाप्रबंधक, FIDD – Reserve Bank of India, निदेशक MSME – DFO Pradeep Ojha, अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती Mahendra Mishra तथा सहायक महाप्रबंधक – NCGTC Medha Gurav द्वारा दीप प्रज्ज्‍वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्‍य सचिव V. Srinivas ने ECLGS 5.0 योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना अर्थव्‍यवस्‍था की सुदृढ़ता के लिए एक अच्‍छी पहल है, विशेष कर तब जब कि पूरी दुनिया भू-राजनितिक संकट की चुनौतियों से जूझ रही हो। पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरे तनाव के दौर में भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था अपनी मजबूत स्थिति में है। भारत सरकार तथा Reserve Bank of India की सकारात्‍मक पहलों के कारण ही भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर बाहरी संकटों का प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखाई दिया है।” उन्‍होंने कहा कि यह योजना MSMEs क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके अलावा सरकार और Reserve Bank of India भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को बाहरी संकट से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव पहल कर रही है। उन्‍होंने राज्‍य में बैंकों तथा मुख्‍य रूप से राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति की सक्रियता का भी जिक्र किया और समिति के नेतृत्‍व और प्रयासों की सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि “ECLGS 5.0 योजना का उद्देश्य वैश्विक व्यवधानों, विशेषकर हालिया पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पन्न लिक्विडिटी चुनौतियों का सामना कर रहे उद्यमों को समय पर सहयोग प्रदान करना है। इसका लक्ष्य संचालन की निरंतरता सुनिश्चित करना, रोजगार को सुरक्षित करना तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना है। बैंकों को अपने प्रयासों को और मजबूत करना होगा तथा उद्यमियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आगे आना होगा।”

कार्यक्रम में संयोजक, राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति, राजस्‍थान एवं महाप्रबंधक, Bank of Baroda Parimita Mishra ने भी आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा MSME क्षेत्र और भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए इसे अत्‍यंत लाभकारी बताया। उन्‍होंने कहा कि “ECLGS 5.0 केवल एक वित्तीय योजना नहीं है, बल्कि यह आर्थिक पुनरुत्थान का मिशन है। बैंकरों की जिम्मेदारी है कि वे इस मिशन को वास्तविकता में बदलें। सामूहिक और दक्ष प्रयासों से हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि योजना का लाभ हर पात्र उद्यमी तक पहुँचे और भारत को और मजबूत बनाए।”

मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, RITI Satyendra Kumar ने कहा कि सभी संस्थानों को बैंकों के साथ मिलकर इस योजना को सफल बनाने हेतु गहन प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में MSME क्षेत्र के उद्यमियों की सफलता की कहानी की प्रस्‍तुति भी दी गई। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को मुख्‍य अतिथि एवं अन्‍य गणमान्‍य अधिकारियों द्वारा योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर NCGTC एवं PSB Alliance टीम द्वारा योजना संबंधी प्रस्तुति दी गई तथा उपस्थित ग्राहकों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए।

कार्यक्रम में उप सचिव, भारत सरकार, वित्तीय सेवाएं विभाग, Garima Kapoor ने भी ऑनलाइन माध्‍यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया और वित्तीय सेवाएं विभाग की अपेक्षाओं से अवगत कराया।

Reserve Bank of India के उप महाप्रबंधक Rao Kshitijraj Singh ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर राज्‍य स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित, निजी क्षेत्र के बैंक, ऋणदाता संस्‍थान सहित बड़ी संख्‍या में उद्यमी तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्‍य स्‍तरीय बैंकर्स समिति, प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक Raj Kumar Meena भी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment