Sunday, July 19, 2026 |
Home Editorialरियल एस्टेट सेक्टर स्थिर और टिकाऊ विकास के चरण में करता प्रवेश

रियल एस्टेट सेक्टर स्थिर और टिकाऊ विकास के चरण में करता प्रवेश

by Business Remedies
0 comments

रियल एस्टेट सेक्टर स्थिर और टिकाऊ विकास के चरण में करता प्रवेश
कोरोना महामारी के दौरान रियल एस्टेट का मार्केट पूरा धीमा पड़ गया था, लेकिन उसके बाद से धीरे-धीरे मार्केट उठा है। अब रियल एस्टेट बाजार ने धीरे-धीरे गति पकडऩा प्रारंभ कर दिया है। भारत का रियल एस्टेट सेक्टर वर्ष, 2026 में मजबूत स्थिति में है, लेकिन यह तेज उछाल से निकलकर स्थिर और टिकाऊ विकास के चरण में प्रवेश कर चुका है। महामारी के बाद जो वृद्धि हुई थी, अब उसकी जगह वास्तविक मांग और संस्थागत निवेश ने ले ली है। वर्तमान स्थिति में देंखे तो आवासीय रियल एस्टेट में मांग बनी हुई है, विशेषकर मिड-सेगमेंट और प्रीमियम घरों में। बड़े शहरों दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद में संपत्तियों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। कई प्रमुख शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में 8-20 फीसदी तक कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रियल एस्टेट में वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स और मैन्युफैक्चरिंग बढऩे से इस क्षेत्र में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। वहीं एआई, क्लाउड और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के कारण डेटा सेंटर रियल एस्टेट सबसे तेजी से बढऩे वाले क्षेत्रों में है। आईटी कंपनियों, जीसीसीएस और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विस्तार से उच्च गुणवत्ता वाले ऑफिस स्पेस की मांग मजबूत बनी हुई है। उच्च आय वर्ग, एनआरआई निवेश और बेहतर जीवनशैली की मांग के कारण इस श्रेणी में तेज वृद्धि हो रही है। इसके अलावा घरेलू और विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। जहां इस के प्रारंभ में ही पहली छमाही में संस्थागत निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। निजी इक्विटी निवेश में लगभग 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में भारतीय रियल एस्टेट की स्थिति बेहद मजबूत रहने का अनुमान है। भारतीय अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में हो रहे सुधार से प्रेरित होकर बाजार के वर्ष, 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। प्रमुख महानगरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट गतिविधियों का तेजी से विस्तार होगा, जिसे रेरा जैसे कानूनों से और पारदर्शिता मिलेगी।



You may also like

Leave a Comment