मीडियाटेक का कैमरा टेक्नोलॉजी पर फोकस
नेक्स्ट जेनरेशन एआई-आईएसपी से बढ़ेगा स्मार्टफोन इमेजिंग अनुभव
डायमेन्सिटी 9500 और 8500 चिपसेट की दिखाई गई क्षमता
भारत में 49 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर-1 स्मार्टफोन चिपसेट ब्रांड
नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज
मीडियाटेक ने नई दिल्ली में आयोजित मीडियाटेक टेक डे 2026 में स्मार्टफोन इमेजिंग और एज-टू-क्लाउड इकोसिस्टम के भविष्य को लेकर अपनी रणनीति पेश की। ‘बियोंड द लेंस’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी ने अगली पीढ़ी की कैमरा टेक्नोलॉजी, एआई आधारित इमेजिंग और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कंपनी ने बताया कि उसके नए एसओसी स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के साथ-साथ ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर और एआई पीसी जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर तैयार कर रहे हैं।
एआई-आईएसपी से मिलेगी
बेहतर फोटोग्राफी क्षमता
मीडियाटेक ने स्मार्टफोन इमेजिंग के लिए नई तकनीकों को पेश किया है। कंपनी के अनुसार, 18ईवी एचडीआर और 4के120 सुपर ईआईएस जैसी तकनीकें बेहतर डायनामिक रेंज और स्मूथ सिनेमैटिक वीडियो कैप्चर में मदद करेंगी। नई पीढ़ी के एआई-आईएसपी से लैस चिपसेट कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी को अधिक प्रभावी बनाएंगे और कम ऊर्जा खपत के साथ बेहतर परिणाम देंगे।
डायमेन्सिटी चिपसेट का किया प्रदर्शन
मीडियाटेक टेक डे में कंपनी ने डायमेन्सिटी 9500एस, डायमेन्सिटी 9500 और डायमेन्सिटी 8500 एसओसी को प्रदर्शित किया। ये चिपसेट एआई, इमेजिंग, गेमिंग, कनेक्टिविटी और पावर एफिशिएंसी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए तैयार किए गए हैं। कंपनी ने वीवो एक्स300 प्रो, ओप्पो फाइंड एक्स9, मोटोरोला एज 70 प्रो और शियाओमी 17टी जैसे डिवाइस के माध्यम से अपनी इमेजिंग क्षमताओं को भी दिखाया।
भारत में लगातार 24 तिमाहियों से नंबर-1
मीडियाटेक ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन चिपसेट बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत रही। इसके साथ ही कंपनी लगातार 24 तिमाहियों से भारत में नंबर-1 स्मार्टफोन चिपसेट ब्रांड बनी हुई है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य कनेक्टेड डिवाइस सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।
ऑटोमोटिव और एआई कंप्यूटिंग में विस्तार
कंपनी ने अपने ‘वन मीडियाटेक’ विजन के तहत स्मार्टफोन से आगे बढक़र ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर, एआई पीसी और अन्य क्षेत्रों में विस्तार की जानकारी दी। मीडियाटेक के अनुसार, दुनियाभर की प्रमुख वाहन कंपनियों के साथ उसकी 20 से अधिक साझेदारियां हैं और डायमेन्सिटी एएक्स प्लेटफॉर्म के तहत 190 से अधिक प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य इंटेलिजेंट एज डिवाइस और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी में अपनी स्थिति मजबूत करना है।

