Saturday, January 24, 2026 |
Home » Travel व्यवसाय शुरू करने के लिए लगाव और सब्जेक्ट की पूरी नॉलेज होना बहुत जरूरी है: Sandeep Singhal

Travel व्यवसाय शुरू करने के लिए लगाव और सब्जेक्ट की पूरी नॉलेज होना बहुत जरूरी है: Sandeep Singhal

जुनून, ईमानदारी और मेहनत से Footloose Holidays ने बनाई अपनी पहचान

by Business Remedies
0 comments

Kunjesh Kumar Patsaria | Business Remedies / Jaipur। ट्रेवल व्यवसाय करने का लगाव हो तो उसे अपनी सूझबूझ और मेहनत से उत्तरोतर आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है Footloose Holidays के owner Sandeep Singhal ने। वर्ष 2018 से Jaipur के Jagatpura में ट्रेवल एजेंसी शुरू कर अपने व्यवहार, कार्यकुशलता और ईमानदारी के दम पर ट्रेवल व्यवसाय में वर्चस्व कायम कर अपनी पहचान बनाई है।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
Jaipur से ही मैंने B.Com में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद व्यवसाय करने की रुचि होने के कारण मैंने अपना खुद का काम शुरू करने का निर्णय लिया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? अनुभव कहां से लिया और किस प्रकार की सेवाएं देते हैं?
मुझे ट्रेवल व्यवसाय का पैशन यानी घूमने-फिरने का शौक था। इसी कारण वर्ष 2004 से मैंने एक ट्रेवल एजेंसी में job की, जो मेरे brother की ही कंपनी थी। वहां काम करते हुए व्यवसाय के गुर सीखे और अच्छा अनुभव मिला। पूरी तरह से काम सीखने के बाद वर्ष 2018 में मैंने अपनी फर्म शुरू की। वर्तमान में Footloose Holidays के माध्यम से हम होटल बुकिंग, domestic holiday package, international holiday package, corporate meetings, incentive tours, तीर्थ यात्रा, wedding और event, car rental service, air ticket booking, railway ticket booking और visa assistance की सेवाएं प्रदान करते हैं।

कोरोना के बाद ट्रेवल व्यवसाय में क्या बदलाव आया है?
पहले की तुलना में ट्रेवल तो बढ़ा है, लेकिन business करने का तरीका बदल गया है। अब agency के जरिए काम कम हो रहा है। customer ऑनलाइन माध्यम से खुद ही होटल और ticket booking कर लेते हैं। बड़े ट्रेवल एजेंटों का दबदबा बढ़ गया है। आज की युवा पीढ़ी को तुरंत सब कुछ चाहिए, जबकि हम जैसे एजेंट customer को बेहतर service और सुविधा प्रदान करते हैं। कोरोना के बाद foreign tourists की संख्या में भी कमी आई है। इसके अलावा केंद्र सरकार की policy में बदलाव के कारण भी विदेशी पर्यटक कम हुए हैं।

वर्तमान प्रतिस्पर्धा में कौन-सी चुनौतियां सामने आईं और समाधान कैसे किया?
ऑनलाइन काम बढ़ने के साथ समस्याएं भी बढ़ी हैं। कई बार उन समस्याओं को सुलझाने में काफी समय लग जाता है। जबकि हम customer को पूरी service और सुविधा के साथ 24 hours उपलब्ध रहते हैं। अब हम online marketing पर ज्यादा जोर दे रहे हैं और इसमें सफल होने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के बारे में बताएं।
Agarwal Samaj और अन्य तीन-चार संस्थाओं से जुड़े होने के कारण हम समय-समय पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करते रहते हैं। इसके अलावा old age home में गर्म कपड़े और भोजन सामग्री देने में भी सहयोग करते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
व्यवसाय में मेरे कई आदर्श हैं, लेकिन मैं अपने और अपने father Kamal Kishore Singhal के सिद्धांतों पर चलने का निरंतर प्रयास करता हूं। मेरा पहला सिद्धांत है कि किसी customer से गलत price charge नहीं करना और दूसरा यह कि जो charge ले रहे हैं, उसकी पूरी value देना।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
ट्रेवल सेक्टर में नए-नए innovation आ रहे हैं। हम नई technology अपनाने के लिए अपनी team बढ़ा रहे हैं और उन्हें training भी दे रहे हैं।

नए युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?
युवाओं से मेरा यही सुझाव है कि अगर वे ट्रेवल व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसमें उनका लगाव यानी passion होना बहुत जरूरी है। साथ ही subject की पूरी knowledge होना आवश्यक है।

सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं?
सरकार से यही अपेक्षा है कि GST और TCS में कटौती करे और स्पष्ट clarification दे। ट्रेवल व्यवसायियों के taxation पर ध्यान देकर उन्हें राहत प्रदान की जाए।



You may also like

Leave a Comment