New Delhi, 19 दिसंबर 2025: पिछले तेरह वर्षों से Bharti Airtel का नेतृत्व Managing Director और CEO के रूप में कर रहे Gopal Vittal को सुव्यवस्थित उत्तराधिकार योजना के तहत, अक्टूबर 2024 में Bharti Airtel Limited का Vice Chairman नियुक्त किया गया था, जबकि Shravin Sharma को कंपनी का CEO Designate बनाया गया था।
पूर्व निर्धारित उत्तराधिकार प्रक्रिया के अनुरूप, 1 जनवरी 2026 से Gopal Vittal Bharti Airtel के Executive Vice Chairman की भूमिका संभालेंगे। इस नई जिम्मेदारी में वे Bharti Airtel और उसकी सभी सहायक कंपनियों की निगरानी करेंगे।
सफल और सुव्यवस्थित transition प्रक्रिया के बाद, 1 जनवरी 2026 से Shravin Sharma Bharti Airtel India के Managing Director और CEO का पद संभालेंगे। CEO Designate के रूप में Shravin Sharma ने बीते बारह महीनों में Gopal Vittal के साथ मिलकर business के विभिन्न पहलुओं पर काम किया है, ताकि इस भूमिका के लिए पूरी तैयारी की जा सके। Shravin Sharma, Gopal Vittal को report करेंगे।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान में Bharti Airtel India के Chief Financial Officer के रूप में कार्यरत Soumen Ray को group का Chief Financial Officer नियुक्त किया जाएगा। वे इस भूमिका में Gopal Vittal को report करेंगे। Soumen Ray पिछले लगभग चार वर्षों से अपने मौजूदा पद पर हैं और कंपनी के financial performance को दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर Bharti Airtel के Chairman Sunil Bharti Mittal ने कहा कि Airtel में नेतृत्व के इस उत्तराधिकार और परिवर्तन से वे बेहद प्रसन्न हैं। उनके मुताबिक इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था, जब बदलाव और निरंतरता साथ साथ आगे बढ़ेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि Gopal Vittal और Shravin Sharma दोनों कंपनी की गति को आगे बढ़ाते रहेंगे और उन्होंने दोनों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आगे कहा कि एक संगठन के रूप में Airtel अपनी ऊर्जावान और professional management team पर गर्व करता है, जो entrepreneurial सोच के साथ मिलकर उन सभी geographical क्षेत्रों में जहां कंपनी काम करती है, करोड़ों ग्राहकों तक बेहतरीन technology और services पहुंचाती है। उन्होंने Gopal Vittal और पूरी team के साथ मिलकर Airtel को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ global telecom company बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम जारी रखने की बात कही।

