Home » ICICI Prudential Life ने ‘ICICI Pru Sector Leaders Index Fund’ लॉन्च किया

ICICI Prudential Life ने ‘ICICI Pru Sector Leaders Index Fund’ लॉन्च किया

ग्राहकों के लिए भारत के शीर्ष खंडों की उत्कृष्ट कंपनियों का समन्वय एक फंड में

by Business Remedies
0 comments

· परिसंपत्तियों का निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के 20 से अधिक प्रमुख खंडों में किया जाएगा

· निवेशकों के लिए दीर्घकालिक स्तर पर संपत्ति सृजन के लिए नियम-आधारित इक्विटी निवेश का अवसर

· निष्क्रिय (पैसिव) रूप से प्रबंधित इंडेक्स फंड, जिसका बेंचमार्क BSE India Sector Leaders Index है

Mumbai, 19 दिसंबर, 2025: ICICI Prudential Life Insurance Company Limited ने अपने लोकप्रिय Unit Linked Insurance Plan (ULIP) के तहत ICICI Pru Sector Leaders Index Fund लॉन्च किया है। इस फंड का लक्ष्य है, ग्राहकों को भारतीय अर्थव्यवस्था के 20 से ज़्यादा प्रमुख खंडों की उत्कृष्ट कंपनियों में निवेश का मौका प्रदान कर पहले से तैयार (ready-made) इक्विटी पोर्टफोलियो मुहैया कराना।

इक्विटी निवेश के लिए सरल, नियम-आधारित ज़रिया पसंद करने वाले निवेशकों के लिए तैयार, यह फंड अलग-अलग स्टॉक चुने बिना बाज़ार की प्रमुख कंपनियों में हिस्सा लेने का मौका देता है। यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो निष्क्रिय निवेश की रणनीति पसंद करते हैं, लंबे समय के लिए प्रमुख इक्विटी में आवंटन चाहते हैं, साथ ही विविधीकृत खंडों और बाज़ार की स्थापित कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं।

ICICI Pru Sector Leaders Index Fund एक पैसिव (निष्क्रिय), इंडेक्स-आधारित पेशकश है जो BSE India Sector Leaders Index को ट्रैक करता है। संभव है कि नियम में बदलाव होने की स्थिति में समय-समय पर फंड इंडेक्स में वेट के अनुसार सभी स्टॉक में निवेश न करे। इसलिए, इसमें tracking error हो सकता है। इंडेक्स फंड के तहत मिलने वाले dividend (लाभांश) का पुनः निवेश किया जाएगा, जो दीर्घकालिक स्तर पर ग्राहकों के फंड वैल्यू को बढ़ाने में मदद करेगा। इस फंड का लॉन्च कंपनी की हाल ही में मनाई गई silver jubilee के साथ हुआ है। नया फंड अभी निवेश के लिए खुला है।

यह फंड अपनी परिसंपत्ति के 95–100% हिस्से का निवेश इक्विटी में करेगा, जो BSE India Sector Leaders Index का हिस्सा हैं। इसमें 5% तक डेट और money market instrument में आवंटन किया जाएगा, जिसमें debt mutual fund की इकाइयाँ शामिल हैं, ताकि नियमों के अनुसार liquidity की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये है, और आगे भी निवेश किया जा सकता है, साथ ही लागू stamp duty (यदि कोई हो) का भुगतान किया जाना आवश्यक होगा।

ICICI Prudential Life Insurance Company Limited के Chief Investment Officer, Manish Kumar ने लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “ICICI Prudential Sector Leaders Index Fund निवेशकों को भारत की दीर्घकालिक growth potential का फायदा उठाकर संपत्ति सृजन का आसान और असरदार तरीका प्रदान करता है। यह फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा जो अलग-अलग sector में leadership को परिभाषित करती हैं। 20 से ज़्यादा sector की प्रमुख कंपनियों को एक ही, नियम-आधारित portfolio में लाकर, इंडेक्स फंड stock selection की जटिलता को खत्म करता है, साथ ही अर्थव्यवस्था के सबसे प्रभावशाली कारोबार में diversified निवेश का अवसर प्रदान करता है।

ऐसे समय में जब बाज़ार तेज़ी से sector-wise बदलावों और उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो रहा है, यह index-based ज़रिया निवेश प्रक्रिया में clarity, discipline और consistency प्रदान करता है। Equity एकमात्र asset class है जिसमें दीर्घकालिक स्तर पर inflation को मात देने वाला return देने की क्षमता है। हमारे सभी unit-linked savings products के साथ उपलब्ध, यह फंड दीर्घकालिक निवेश करने वालों के लिए मज़बूत core equity allocation के रूप में काम कर सकता है, जिससे उन्हें market cycle के दौरान निवेशित रहने और किफायती व व्यवस्थित तरीके से संपत्ति सृजन में मदद मिलती है।

Unit-linked products अपने design के कारण दीर्घकालिक स्तर पर संपत्ति सृजन को आसान बनाते हैं और retirement, बच्चों की शिक्षा के लिए funding जैसे ज़रूरी जीवन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए cost और tax-efficient ज़रिया प्रदान करते हैं।” ICICI Pru Sector Leaders Index Fund, कंपनी के कुछ लोकप्रिय ULIP जैसे ICICI Pru Signature Assure, SmartKid Assure, ICICI Pru Signature Assure, ICICI Pru Smart Insurance Plan Plus (SIP+) और www.iciciprulife.com पर उपलब्ध अन्य ULIP products के साथ उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment