Thursday, August 27, 2026 |
Home Corporate Worldडीसीएम श्रीराम ने टेकनोर एपेक्स के साथ किया संयुक्त उद्यम

डीसीएम श्रीराम ने टेकनोर एपेक्स के साथ किया संयुक्त उद्यम

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने आज ऐलान किया कि इसकी सब्सिडरी श्रीराम पॉलिटेक लिमिटेड ने टेकनोर एपेक्स बी.वी. के साथ एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश किया है। गौरतलब है कि टेकनोर एपेक्सी बी.वी., टेकनोर एपेक्स कंपनी की सब्सिडरी है, जो प्लास्टिक मटीरियल साइंस सॉल्युशन्स में ग्लोबल लीडर है। यह संयुक्त उद्यम ब्रांड- पॉलिटेक के नाम से संचालित किया जाएगा।

यह साझेदारी डीसीएम श्रीराम की यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य इसके पॉलिमर कम्पाउंड पोर्टफोलियो को मजबूत बनाना तथा उच्च-विकास के क्षेत्रों में विश्वस्तरीय साझेदारियां विकसित करना है। श्रीराम पॉलिटेक की सशक्त घरेलू मौजूदगी एवं विनाइल कम्पाउन्ट्स में निर्माण क्षमता तथा टेकनोर एपेक्स की ग्लोबल फॉर्मुलेशन क्षमताओं के साथ इस संयुक्त उद्यम का उद्देश्य विभिन्न ओद्यौगिक अनुप्रयोगों के लिए आधुनिक तकनीक एवं बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले स्पेशलटी पॉलिमरी समाधान उपलब्ध कराना है।

मैनुफैक्चरिंग एवं खपत की दृष्टि से भारत दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते हब्स में से एक के रूप में उभर रहा है, ऐसे में यहां आधुनिक पॉलिमर कम्पाउन्ड्स में इनोवेशन आधारित विकास के आकर्षक अवसर हैं। पॉलिटेक के माध्यम से यह साझेदारी भारत की मजबूत स्थिति का उपयोग कर आपूर्ति श्रृंखला को अधिक मजबूत बनाएगी, तथा विभिन्न उद्योगों में आधुनिक तकनीकों को सुलभ बनाकर प्रोडक्ट के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाने में योगदान देगी।

इस अवसर पर डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, अजय एस श्रीराम ने कहा, ‘‘यह साझेदारी विश्वस्तरीय विशेषज्ञता और मजबूत घरेलू क्षमता के संयोजन द्वारा भविष्य के लिए तैयार कारोबारों के निर्माण के लिए हमारे इरादे को दर्शाती है। भारत आधुनिक तकनीकों एवं निर्माण में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और इस संयुक्त उद्यम के माध्यम से हम ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं जो बड़े पैमाने पर उच्च परफोर्मेन्स वाले प्रोडक्ट्स एवं समाधान विकसित करे। टेकनोर एपेक्स के साथ मिलकर हम इनोवेशन को बढ़ावा देने, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने तथा देशी-विदेशी उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं।’’

इस अवसर पर टेकनोर एपेक्स के सीईओ डोनल्ड वाईसमैन ने कहा, ‘‘यह साझेदारी विनाइल मटीरियल में श्रीराम पॉलिटेक की मौजूदगी और फॉर्मूलेशन में टेकनोर एपेक्स की विशेषज्ञता के संयोजन द्वारा एशिया की सबसे बड़ी ओद्यौगिक प्रणाली में से एक के लिए उच्च परफोर्मेन्स वाले समाधान उपलब्ध कराएगी। इन क्षमताओं के संयोजन द्वारा हम एक स्थापित प्लेटफॉर्म, मार्केट के बारे में समझ और मजबूत मैनुफैक्चरिंग आधार का सदुपयोग कर सकेंगे।’’

यह संयुक्त उद्यम संचालन की दक्षता, पैमाने, स्थायित्व एवं ज़िम्मेदाराना विकास के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पॉलिटेक ऐसे आधुनिक पॉलिमर समाधान डिलीवर करने पर फोकस करेगी, जो दुनिया भर में पर्यावरण के मानकों को बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम हों।

विश्वस्तरीय इनोवेशन और स्थानीय निष्पादन क्षमता के संयोजन द्वारा यह साझेदारी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक में विकास को गति प्रदान करने, उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव को मजबूत बनाने और इसके फुटप्रिन्ट को बढ़ाने में कारगर साबित होगी।



You may also like

Leave a Comment