मुख्य बिंदु:
कर के बाद मुनाफा: वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी हुई है। यह साल-दर-साल 34.6% बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये हो गया।
वीएनबी: वित्त वर्ष 2026 में वीएनबी में साल-दर-साल 10.9% का इजाफा हुआ और यह 2,629 करोड़ रुपये रहा। इसमें 24.7% का मार्जिन दर्ज किया गया।
इन-फोर्स सम एश्योर्ड: 31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल ‘इन-फोर्स सम एश्योर्ड’ 46.11 लाख करोड़ रुपये रहा।
रिटेल न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड: रिटेल सेक्टर में नए कारोबार के सम एश्योर्ड में साल-दर-साल 35.3% की वृद्धि हुई, जो वित्त वर्ष 2026 में 4.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया।
रिटेल प्रोटेक्शन एपीई: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान रिटेल प्रोटेक्शन एपीई में साल-दर-साल 60.5% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
लाभांश: वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.65 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश का प्रस्ताव रखा गया है।
मुंबई, 14 अप्रैल, 2026: ICICI Prudential Life Insurance Company Limited के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी और उन्हें स्वीकार किया।
एमडी एवं सीईओ का बयान:
इन नतीजों पर अपनी बात रखते हुए ICICI Prudential Life Insurance के एमडी एवं सीईओ, Anup Bagchi ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 हमारे लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है, क्योंकि हम पूरे भरोसे और प्रतिबद्धता के साथ 20 करोड़ से अधिक ग्राहकों की सेवा करने के 25 साल पूरे कर रहे हैं। 31 मार्च, 2026 तक कंपनी का कुल लाइफ कवर मूल्य 46.11 लाख करोड़ रुपये रहा, जो हमारे ग्राहकों द्वारा पिछले कई वर्षों से हम पर जताए गए अटूट विश्वास को दर्शाता है। ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और हमारी बेहतर कार्यप्रणाली के चलते, हम इस वर्ष चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के असर से सफलतापूर्वक उबर पाए। हमारी कंपनी का कर के बाद मुनाफा साल-दर-साल 34.6% की मजबूत बढ़त के साथ 1,600 करोड़ रुपये हो गया है। वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस साल-दर-साल 10.9% बढ़कर 2,629 करोड़ रुपये रही, जिसमें 24.7% का मार्जिन दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026 में हमारी कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू भी साल-दर-साल 10.5% की बढ़ोतरी के साथ 52,989 करोड़ रुपये पर पहुँच गई।”
सितंबर 2025 में लागू हुए ‘0% जीएसटी सुधार’ की वजह से अब बीमा पॉलिसियां काफी किफायती हो गई हैं। इसी का परिणाम है कि हमारे रिटेल प्रोटेक्शन सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में साल-दर-साल 50.9% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके चलते, रिटेल नए बिजनेस का ‘सम एश्योर्ड’ भी इस अवधि में 49.5% बढ़ा और वित्त वर्ष 2026 के अंत तक यह 4.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया।
प्रोडक्ट्स के डिजाइन में नए प्रयोगों पर हमारे फोकस की वजह से हम ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को और भी बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं। हमने हाल ही में ‘ICICI Pru Global Wealth Multiplier’ लॉन्च किया है, जो GIFT City फ्रेमवर्क के तहत अमेरिकी डॉलर आधारित प्रोडक्ट है। यह लाइफ कवर के साथ-साथ ग्राहकों को वैश्विक फंड्स में निवेश की सुविधा देता है। इसके अलावा, हमने ‘ICICI Pru Smart Kid 360’ भी पेश किया है, जो बच्चों के लिए एक गारंटीड सेविंग्स प्लान है। यह लचीले पेआउट, रिवॉर्ड्स और ‘प्रीमियम छूट’ जैसी सुविधाओं के जरिए बच्चों के भविष्य के अहम लक्ष्यों को सुरक्षित करता है, ताकि ग्राहक की अनुपस्थिति में भी उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।
हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं और मूल्य देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। वित्त वर्ष 2026 में हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा, और हमने क्लेम निपटाने में औसतन महज 1.1 दिन का समय लिया। यह दर्शाता है कि सबसे ज्यादा जरूरत के समय हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तकनीक और डिजिटल समाधानों का लगातार उपयोग कर रहे हैं, जिससे हमारे सेविंग्स ‘कॉस्ट-टू-प्रीमियम’ रेशियो में 40 बेसिक अंकों की कमी आई है और यह वित्त वर्ष 2026 में 12.1% रहा। यह दर्शाता है कि सबसे ज्यादा जरूरत के समय हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तकनीक और डिजिटल समाधानों का लगातार उपयोग कर रहे हैं, जिससे हमारे सेविंग्स ‘कॉस्ट-टू-प्रीमियम’ रेशियो में 40 बेसिक अंकों की कमी आई है और यह वित्त वर्ष 2026 में 12.1% रहा।
पिछले 25 वर्षों में हमें कई पीढ़ियों के ग्राहकों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इस अनुभव के साथ, हमारा ध्यान एक ऐसा ‘फ्यूचर-रेडी’ संगठन बनाने पर है, जो समझदारी से परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सके और तेजी से काम करे। हमारा लक्ष्य बीमा की पहुंच को बढ़ाना और अपने सभी हितधारकों के लिए लंबे समय तक स्थायी मूल्य सुनिश्चित करना है।”

