Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate Worldपर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड एवं सिक्योर्ड लोन देने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी है ‘Dar Credit & Capital Limited’

पर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड एवं सिक्योर्ड लोन देने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी है ‘Dar Credit & Capital Limited’

21 मई को खुलकर 23 मई 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments
Dar Credit & Capital Limited

जयपुर। पश्चिम बंगाल आधारित ‘डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड’ पर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड एवं सिक्योर्ड लोन देने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजी आधार को बढ़ाने पर 24 करोड़ रुपए निवेश करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 1994 में निगमित, डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड एक एनबीएफसी कंपनी है जो पर्सनल लोन, अनसिक्योर्ड एवं सिक्योर्ड लोन देने का काम करती है। कंपनी कम आय वाले व्यक्तियों, खास तौर पर नगर पालिकाओं में सफाईकर्मी और चपरासी जैसे वर्ग-चार रोजगार भूमिकाओं में काम करने वाले लोगों को ऋण समाधान प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी लघु एवं मध्यम दुकानदारों और विक्रेताओं को ऋण प्रदान करती है, जिसमें महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 35 स्थानों पर काम कर रही है। कंपनी का ऋण पोर्टफोलियो मध्यम रूप से डायवर्सिफाइड है, जिसमें 44.46 फीसदी पर्सनल लोन, 40.12 फीसदी माइक्रो लोन, 2.65 फीसदी अनसिक्योर्ड एसएमई लोन और 12.76 फीसदी सिक्योर्ड एमएसएमई लोन शामिल थे। नवंबर 2024 तक, कंपनी में 223 कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 24.47 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 24.79 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.93 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 32.05 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 30.09 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी ने 16.35 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 2.53 फीसदी दर्ज किया गया है।
प्रवर्तकों का अनुभव:

67 वर्षीय रमेश कुमार विजय कंपनी के अध्यक्ष, पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, टोंक के राजकीय महाविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे एक योग्य चार्टर्ड एकाउंटेंट और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया से योग्य कंपनी सचिव भी हैं। वे कंपनी के संस्थापकों में से एक हैं और उन्हें पर्सनल लोन पोर्टफोलियो, अनसिक्योर्ड एमएसएमई लोन, सिक्योर्ड एमएसएमई लोन में 39 वर्षों का अनुभव है। इसके अलावा वे बी.बी.डी. बैग प्रोफेशनल स्टडी सर्किल एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य हैं। इसके साथ ही उन्हें लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता ब्रेबॉर्न रोड द्वारा प्रशंसा पुरस्कार, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया एसएमई लीडर अवार्ड 2018 हासिल किया है। वे एमएसएमई लोन के संचालन, फंड जुटाने, विस्तार, कॉर्पोरेट योजना, बजट और प्रदर्शन समीक्षा की देखरेख करते हैं।

 

58 वर्षीय राजकुमार विजय कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने विनायक मिशन विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है। वे कंपनी के संस्थापकों में से एक हैं और उन्हें पर्सनल लोन पोर्टफोलियो, एनबीएफसी सेक्टर में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे पर्सनल लोन पोर्टफोलियो के संचालन की देखरेख करते हैं।

आईपीओ की जानकारी: ‘डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड’ का आईपीओ 21 मई को खुलकर 23 मई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 42,76,000 शेयर 57 से 60 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 25.66 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment