Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate Worldसरकारी बैंकों और कार्यालयों की इंर्फोमेशन सिक्योरिटी ऑडिटिंग करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘AAA TECHNOLOGY LIMITED’

सरकारी बैंकों और कार्यालयों की इंर्फोमेशन सिक्योरिटी ऑडिटिंग करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘AAA TECHNOLOGY LIMITED’

by Business Remedies
0 comments
  • कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 806.08 फीसदी बढक़र हुआ 99.76 लाख रुपए
  • 15 फीसदी अंतिम लाआईपीओ के मायनेभांश देगी कंपनी

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुम्बई आधारित कंपनी ‘एएए टेक्नोलॉजिस लि.’ आईटी, इंर्फोमेशन सिक्योरिटी ऑडिटिंग और कंसल्टिंग क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2025 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन गत वर्ष की चौथी तिमाही के मुकाबले काफी अच्छा रहा है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया है।

कारोबारी गतिविधियां
वर्ष 2000 में एएए टेक्नोलॉजिस प्रा. लि. का इनकॉर्पोरेशन हुआ था। कंपनी वर्तमान में आईटी, इंर्फोमेशन सिक्योरिटी ऑडिटिंग और कंसल्टिंग क्षेत्र में कार्यरत है। आईटी ऑडिटिंग सर्विसेज में कंपनी कई प्रकार की सर्विसेज जैसे इंर्फोमेशन सिस्टम ऑडिट, साईबर सिक्योरिटी, आईटी अस्योरेंस एंड कंप्लायंस इनर्फोमेशन सिक्योरिटी और आईटी गर्वनेंस सर्विसेज मुहैया करवा रही है। कंपनी के प्रोडक्ट एवं सर्विस पोर्टफोलियो में आईटी सर्विस के साथ ऑडिटिंग ऑपरेटिंग सिस्टम्स, नेटवर्किंग, आईडीएस, वेब एप्लिकेशंस, ईआरपी, कोर बैकिंग, एटीएम, फोरेंसिक, कंप्यूटर क्राईम इंवेस्टीगेशंस इत्यादि शामिल हैं। कंपनी द्वारा वर्तमान में कई प्रकार की इंडस्ट्रीज जैसे बैकिंग, फाईनेंशियल इंस्टीट्यूट, इंश्योरेंस, एनबीएफसी, गर्वमेंट पंचायत, नगरनिगम, स्टॉक ब्रोकर्स, एजूकेशन, ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट, हॉस्पिटेलिटी, मैन्यूफेक्चरिंग, हैल्थकेयर, पॉवर इत्यादि में सर्विसेज दी जा रही हैं।

वित्तीय प्रदर्शन
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9.68 करोड़ रुपए के मुकाबले 13.53 फीसदी बढक़र 10.99 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.01 लाख रुपए के मुकाबले 806.08 फीसदी अधिक 99.76 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 24.68 करोड़ रुपए के मुकाबले 9.48 फीसदी बढक़र 27.02 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.21 करोड़ रुपए के मुकाबले 9.34 फीसदी अधिक 3.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन करीब 13 फीसदी का रहा है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 2.74 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने 15 फीसदी का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी की स्थिति वर्तमान में लगभग कर्ज मुक्त है। वही कंपनी ने स्वस्थ लाभांश देयता की नीति को अपनाया है और कंपनी की लाभांश देयता 32.4 फीसदी है।

कारोबारी विस्तार
एएए टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को हाल ही में एप्लीकेशन सुरक्षा ऑडिट और अनुपालन सेवाएं संचालित करने के लिए गृह मंत्रालय से एक खरीद आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी को इस वर्ष फरवरी माह में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की एप्लीकेशन सुरक्षा ऑडिट और अनुपालन सेवाओं के संचालन के लिए लगभग 58 लाख रुपये का क्रय आदेश प्राप्त हुआ था। कंपनी को दो साल की अवधि के लिए पंजाब और सिंध बैंक द्वारा अनुप्रयोगों / प्रणालियों के आईएस ऑडिट, साइबर सुरक्षा ऑडिट, प्रक्रिया ऑडिट, विभिन्न प्रणालियों आदि के माइग्रेशन ऑडिट और आईएस ऑडिट से संबंधित परामर्श सेवाओं के संचालन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

आईपीओ के मायने

अक्टूबर 2020 में कंपनी का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आया था। तब कंपनी ने 42 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 24,36,000 शेयर जारी कर 10.23 करोड़ रुपए जुटाए थे। वर्ष 2022 में कंपनी ने 2:1 के रेश्यो में शेयरधारकों को बोनस प्रदान किए थे। वर्तमान में कंपनी का शेयर करीब 80 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। लिस्टिंग से कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और कंपनी में रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ी है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment