बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज MCX पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के सप्ताह के दौरान 1,01,65,868 सौदों में कुल रु. 8,85,499.30 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के अक्टूबर वायदा में 351 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में MCX पर 8,15,710 सौदों में कुल रु.74,037.02 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अक्टूबर वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 75,376 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.75,889 और नीचे में रु.74,660 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.132 बढक़र रु. 75,519 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी अक्टूबर कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु. 95 बढक़र रु.61,406 और गोल्ड-पेटल अक्टूबर कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु.23 बढक़र रु. 7,491 के भाव हुए। सोना-मिनी अक्टूबर वायदा प्रति 10 ग्राम रु.75,329 के भाव से खूलकर, रु.488 बढक़र रु. 75,827 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी दिसंबर वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु. 92,329 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 93,248 और नीचे में 90,200 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 314 बढक़र रु.92,978 बंद हुआ। चांदी-मिनी नवंबर कांट्रैक्ट रु. 285 बढक़र रु.92,825 और चांदी-माईक्रो नवंबर कांट्रैक्ट रु. 309 बढक़र रु.92,825 बंद हुआ। मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 1,07,044 सौदों में रु.15,085.98 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम अक्टूबर वायदा प्रति 1 किलो रु. 1.35 बढक़र रु.240.65 और जस्ता अक्टूबर वायदा 1.45 बढक़र रु.284 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा अक्टूबर कांट्रैक्ट रु.9.70 घटकर रु.852.60 और सीसा (लेड) अक्टूबर कांट्रैक्ट रु.30 बढक़र रु.186 के भाव हुए।
ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 8,52,536 सौदों में कुल रु.37,215.20 करोड़ का कारोबार हुआ। कू्रड ऑयल अक्टूबर वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.5,667 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु. 6,211 और नीचे में रु. 5,577 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु. 498 ऊछलकर रु.6,161 हुआ, जबकि नैचुरल गैस अक्टूबर वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.19.20 बढक़र रु. 249.20 बंद हुआ।
कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 400 सौदों में रु.18.13 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रति रु. कॉटन केंडी अक्टूबर वायदा प्रति केंडी रु.57,900 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.58,450 और नीचे में रु.57,410 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.1,030 घटकर रु.57,460 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में अक्टूबर कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.9 घटकर रु.925.10 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 1,55,280 सौदों में रु. 35,044.10 करोड़ के 46,195.618 किलो और चांदी के वायदाओं में 6,60,430 सौदों में कुल रु. 38,992.92 करोड़ के 4,240.953 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 1,54,772 सौदों में रु. 12,939.48 करोड़ के 2,20,41,900 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 3,10,751 सौदों में रु.20,171 करोड़ के 82,42,06,250 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 46 सौदों में रु.3.55 करोड़ के 2,448 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 354 सौदों में रु.14.58 करोड़ के 155.88 टन का कारोबार हुआ। ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 20,509.503 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,130.004 टन, क्रूड ऑयल में 16,62,000 बैरल और नैचुरल गैस में 3,56,57,500 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 6,048 केंडी, मेंथा तेल में 288.36 टन के स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 167 सौदों में रु.16.18 करोड़ के 171 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 94 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स अक्टूबर वायदा 19,010 के स्तर पर खूलकर, 351 अंक की मूवमेंट के साथ 7 अंक बढक़र 19,018 के स्तर पर पहुंचा। ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 83,90,011 सौदों में रु.7,59,126.79 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.25,928.49 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.12,305.16 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में क्रूड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.6,44,635.96 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.67,628.66 करोड़ का कारोबार हुआ।

