भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में Nifty 23,900 के ऊपर बंद हुआ, जबकि Sensex 142 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार पर बैंकिंग शेयरों का दबाव देखने को मिला, लेकिन ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर में अच्छी खरीदारी ने बाजार को संभालने का काम किया।
Midcap और Smallcap शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली। Nifty Midcap Index लगभग 0.4प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Smallcap Index में मामूली तेजी दर्ज की गई। बाजार में निवेशकों की रुचि मुख्य रूप से पावर, ऑटो और कैपिटल गुड्स सेक्टर में देखने को मिली। आज के कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, ईटरनल और एनटीपीसी प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी लाइफ, एचडीएफसी बैंक और विप्रो के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
सेक्टोरल स्तर पर मीडिया, पावर और कैपिटल गुड्स सेक्टर में लगभग 3प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटो, मेटल और टेलीकॉम सेक्टर में करीब 1प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। दूसरी तरफ आईटी, एफएमसीजी, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना रहा। विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू बाजार में फिलहाल सेक्टर आधारित खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशक मजबूत कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा रहे हैं, जबकि बैंकिंग और आईटी सेक्टर में दबाव बना हुआ है। आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों का असर बाजार की दिशा तय करेगा।

