बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने अपने बैंक के अधिकारी और वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रणव सूरमा को सम्मानित किया। सूरमा ने पेरिस पैरालिंपिक गेम्स 2024 में पुरुषों की स्न51 क्लब थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता। पैरा एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और देश को गौरव दिलाने के लिए उन्हें 17 जनवरी, 2025 को अर्जुन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
Bank of Baroda के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी देबदत्त चांद ने कहा, कि प्रणव की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ उनके अथक समर्पण और दृढ़-निश्चय का परिणाम हैं और एक संगठन के रूप में हम उनके साथ खड़े हैं क्योंकि वे अपनी उपलब्धियों से लगातार देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। हम अपने खेल कोटे का उपयोग करते हुए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए संस्थान के स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। हम एक ऐसी संस्कृति विकसित के लिए प्रतिबद्ध हैं जो प्रणव जैसी खेल प्रतिभाओं को निखारती है और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
देबदत्त चांद ने प्रणव सूरमा को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रबंधक के पद पर आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नति तथा दस लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया और उन्हें बैंक में ‘खिलाड़ी’ श्रेणी में वर्गीकृत किया।
