बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली लोगों, स्थानों एवं संस्कृतियों के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत बनाने के प्रयासों को जारी रखते हुए इस नवरात्रि Air India Express अपने इन-फ्लाइट डाइनिंग मैन्यु ‘गॉरमेयर’ के तहत लेकर आई है विशेष रूप से क्यूरेट किया गया नवरात्रि स्पेशल हॉट मील। यह फेस्टिव मील 6 अक्टूबर 2025 तक डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल उड़ानों पर उपलब्ध होगा। यात्री एयरलाईन की पुरस्कार विजेता वेबसाईट या मोबाइल ऐप के चैक-इन पेज पर ‘ऐड-ऑन्स’ सेक्टर के जरिए या ‘मैनेज माय बुकिंग्स’ पेज पर ‘ऐड-ऑन्स’ के जरिए नवरात्रि मील की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। यह मील मुख्य बुकिंग चैनल्स के माध्यम से भी बुक किया जा सकता है।
परम्परा और पवित्रता में निहित नवरात्रि- समर्पण, ऊर्जा एवं एकजुटता का उत्सव है। व्रत के अनुकूल विकल्पों जैसे साबुदाना खिचड़ी के साथ हल्के भारतीय मसालों से भुनी मूंगफली या सूजी हलवा और फलों के प्लैटर से युक्त यह मील रु 500 की कुल कीमत पर उपलब्ध होगा। नवरात्रि स्पेशल मील यात्रियों को उड़न के दौरान भारत की समृद्ध संस्कृति का अनुभव प्रदान करने की Air India Express की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ओनम उत्सव के दस दिनों के दौरान केरल से मध्यपूर्व के बीच की अंतर्राष्ट्रीय उडानों पर ओनम साद्या परोसने के लिए एयरलाईन को मिली सराहना के बाद यह पहल लाई गई है। मेहमान डोमेस्टिक उड़ानों के प्रस्थान से 12 घण्टे पहले तक तथा इंटरनेशनल उड़ानों के प्रस्थान से 18 घण्टे पहले तक नवरात्रि स्पेशल हॉट-मील की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। यह पहल #WarmthofDiversity के अनुरूप त्योहारों के स्वाद का आनंद उठाने की योजना को कहीं आसान बना देती है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के इन-फ्लाइट डाइनिंग मैन्यु ‘गॉरमेयर’ में हॉट मील्स, लाईट बाईट्स, इनोवेटिव डेजर्ट्स तथा ग्लोबल एवं रीजनल फेवरेट्स जैसे वैजीटेबल मंचूरियन विद फ्राइड राईस, मिनी इडली, और उपमा शामिल हैं। हर प्रकार के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इस मैन्यू में वैजीटेरियन, पॉल्ट्री, एगीटेरियन, वीगन, हेल्दी और डायबेटिक-फ्रैंडली विकल्प हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि मैन्यु में हर यात्री के लिए कुछ न कुछ जरूर हो। संस्कृतियों को जोडऩे वाले कारक के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत बनाते हुए एयरलाईन ने रक्षा बंधन पर भी अपने मेहमानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई राखियां पेश कर, उनकी यात्रा को त्योहारों के उत्साह से भर दिया था। संस्कृति का जश्न एयरलाइन्स की ‘टेल्स ऑफ इंडिया’ पहल से भी झलकता है, जिसके तहत नए विमान के पिछले हिस्से को स्वदेशी कला एवं कारीगरी जैसे जामदानी, पैठणी, रोगन एवं टोड़ा से सुसज्जित किया गया है।

