Friday, January 23, 2026 |
Home » कृतज्ञ राष्ट्र ने आचार्य श्री गुप्तिनंदी को बनाया क्रांतिकारी राष्ट्रसंत

कृतज्ञ राष्ट्र ने आचार्य श्री गुप्तिनंदी को बनाया क्रांतिकारी राष्ट्रसंत

by Business Remedies
0 comments

SHND आंदोलन ने राष्ट्र को दिया क्रांतिकारी राष्ट्र संत यह विश्ववंद्य भगवान महावीर स्वामी के अतिशय का सम्मान है-आचार्य गुप्तिनंदी आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी ने इस सम्मान का श्रेय जन-जन की एकता को दिया। *उन्होंने कहा यह माँ भारती का सम्मान है।सतर्क भारत सरकार और सजग महाराष्ट्र शासन का सम्मान है।अक्षय जैन के सहयोग से निर्भीक प्रिंट मीडिया व ईमीडिया के निष्पक्ष सहयोग का सम्मान है।यह महादानी सेठ वालचंद हीराचंदजी दोशी के दान का सम्मान है।

29-11-2025 को भारत की सबसे प्राचीन संस्था भारत वर्षीय तीर्थ रक्षा कमेटी भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा ग्लोबल जैन महासभा भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासमिति दक्षिण भारत जैन सभा वीर सेवा दल सन्मति सेवा दल सकल जैन महासंघ पुणे सकल जैन समाज पुणे सकल दिगंबर जैन समाज पुणे महाराष्ट्र बुक रिकार्ड्स भारतीय पुलक जन चेतना मंच जन जागृति मंच राष्ट्रीय जन चेतना मंच जैन अल्पसंख्यक आयोग पुणे पत्रकार संघ SHND ग्रुप्स आदि भारत के अनेक प्रांतों,महानगरों,नगरों, ग्रामों, तीर्थ क्षेत्रों, सहित 250से अधिक अनेक धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा SHND आंदोलन का अहिंसात्मक पद्धति से, निर्भीकता पूर्वक* निर्विरोध* , निर्विकार, निर्विवाद रूप से सफल नेतृत्व करने वाले प्रज्ञायोगी दिगंबर जैनाचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव को क्रांतिकारी राष्ट्र संत की महोपाधि से विभूषित गौरवान्वित किया।* इसके साथ *SHND कोर कमेटी व आंदोलन में सक्रिय सहयोग करने वाले सभी गुरुभक्तों को सकल जैन महासंघ ने सम्मानित किया।सबकी ओर से

आचार्य श्री संघ को सम्मान पत्र शान्तिलाल मूथा,अचल जैन,शोभा धारीवाल,अशोक पगारिया, विलास राठौड़, लक्ष्मीकान्त खाबिया, सुरेन्द्र बडजाते,देवेन्द्र बाकलीवाल,मिलिंद फडे,अरविंद जैन,संजीव जैन, सुजाता शाह,मनीष बडजात्या, सुरेन्द्र गांधी, स्वप्निल पाटनी,सुभाष खोत, अंकुश शाह पुणे के सभी जैन मंदिर के पदाधिकारियों, पारस लोहाडे, महावीर पाटनी अमन, चन्द्रशेखर पाटनी सहित धर्मतीर्थ क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, नितिन नखाते, राजेश जैन, मिहिर गांधी, डा.कल्याण गंगवाल, आदि जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिया गया।पारस लोहाडे ने भारत व महाराष्ट्र सरकार से राष्ट्र संत आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव की राजकीय सुरक्षा की मांग की।आचार्य श्रीआचार्य श्री का पादप्रक्षालन आचार्य श्री के परम भक्त श्री नितिन नखाते, राजेश जैन नागपुर, चन्द्रशेखर पाटनी धर्मतीर्थ परिवार, पारस लोहाडे ग्लोबल महासभा ग्रुप ने किया।इसके साथ आचार्य श्री संघ का पीछी परिवर्तन व धर्मोदय चातुर्मास कलश का निष्ठापन संपन्न हुआ।जिसमें प्रमुख कलश लेने,कमंडल व माला भेंट का सौभाग्य सुभाष वैशाली खोत, दूसरा मुख्य कलश अंकुश ऐश्वर्या शाह परिवार सहित अनेक पुण्यार्जक परिवारों ने लाभ लिया। 30नवंबर को दोपहर2:00बजे विश्ववंद्य
भगवान महावीर स्वामी के महामस्तकाभिषेक के बाद आचार्य श्री संघ का विहार पुणे से अहिल्यानगर, भानसहिवरा, पैठण, कचनेर, धर्मतीर्थ, छ.संभाजीनगर आदि होते हुए णमोकार तीर्थ की ओर हुआ।विहार का संयोजन28जैन मंदिरों सहित सकल जैन समाज द्वारा किया जा रहा है।*



You may also like

Leave a Comment