बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। हम डिजिटल दुनिया में रह रहे हैं। हमारा काम हो, व्यक्तिगत फाईलें हों, या हमारी यादें, सबकुछ डिजिटल दुनिया में स्टोर होता है। कभी एक पल के लिए भी सोचा है कि अगर डिवाईस खराब हो जाए, या गलती से डेटा डिलीट हो जाए या किसी प्राकृतिक संकट या चोरी की वजह से डेटा चला जाए, तो क्या होगा? ऐसे में पछतावे के अलावा कुछ बचा नहीं रह जाता।
डब्लूडी माई पासपोर्ट 6टीबी एचडीडी के साथ आप अपने डेटा को अपने नियंत्रण में लेकर उसे सुरक्षित बना सकते हैं। यह भरोसेमंद और सुरक्षित स्टोरेज प्रदान करती है। इसमें एक्रोनिस ट्रू इमेज सॉफ्टवेयर, एन्क्रिप्शन, पासवर्ड प्रोटेक्शन और बिल्ट-इन बैकअप सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, जो बैकअप लेना बहुत आसान बना देते हैं। तो अब अपने डेटा को असुरक्षित न रहने दें, आज ही उसका बैकअप लेकर रखें। नुकसान केवल दूसरों को नहीं होता है। यह आपको भी हो सकता है। रिसर्चस्केप द्वारा कराए गए 2025 वेस्टर्न डिजिटल सर्वे के मुताबिक भारत में 71 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने एक बार अपना डेटा खोया है, जबकि 64 प्रतिशत भारतीय उत्तरदाता रोज या हर सप्ताह अपने डेटा का बैकअप लेते हैं। इससे आज के समय में डेटा का बैकअप लेकर रखने का महत्व प्रदर्शित होता है। डेटा लॉस बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। डेटा लॉस हो जाने के बाद पछतावे के अलावा कुछ बचा नहीं रह जाता। इस विश्व बैकअप दिवस के अवसर पर वेस्टर्न डिजिटल अपने डेटा को नियंत्रण में लेने और बैकअप को अपनी आदत बनाने के महत्व पर जोर दे रहा है। बैकअप को ऑटोमेट करना यह सुनिश्चित करने का व्यवहारिक तरीका है कि आपकी फाईलें बिना किसी मेहनत के नियमित रूप से सुरक्षित होती रहें। डब्लूडी माई पासपोर्ट 6टीबी एचडीडी जैसे भरोसेमंद स्टोरेज समाधान के साथ डेटा का प्रबंधन, स्टोरेज, और बैकअप आसान एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है। क्लाउड और लोकल स्टोरेज का मिश्रण सबसे अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है। फिर अगर किसी टेक्निकल समस्या, साईबर हमले या आपदा के कारण डेटा लॉस हो भी जाए, तो आपकी महत्वपूर्ण फाईलें आपके पास रहती हैं।

