Friday, November 13, 2026 |
Home Metro City Specialएसपीजी इंडिया महिला विंग का भव्य दीवाली स्नेह मिलन नृत्य, गायन और फैंसी ड्रेस के रंगों से सजा माया महल

एसपीजी इंडिया महिला विंग का भव्य दीवाली स्नेह मिलन नृत्य, गायन और फैंसी ड्रेस के रंगों से सजा माया महल

मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर आपसी जुड़ाव पर जोर, विजेता सम्मानित

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। एसपीजी इंडिया महिला विंग ने माया महल में भव्य दीवाली स्नेह मिलन (गेट-टुगेदर) का आयोजन किया। कार्यक्रम में रॉक डांस, फैंसी ड्रेस, गायन और सांस्कृतिक नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएँ और प्रस्तुतियाँ हुईं। इनमें सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साह से भाग लिया।
महिला विंग की अध्यक्ष गिर्राज देवी रावत ने कहा कि आज के दौर में व्यक्तिगत और सामाजिक जुड़ाव घटता जा रहा है और ज्यादातर समय मोबाइल पर बीत रहा है। एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानने और आपसी संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से ही यह आयोजन किया गया।
पुरस्कार और विजेता
सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक नृत्य एल.एल. गुप्ता एवं द्रोपती देवी। उपविजेता कृष्ण अवतार एवं माया देवी। (घोषणा: सचिव सीता देवी, अलका खंडेलवाल और प्रीति खुठाता)
सर्वश्रेष्ठ भजन गायन रामावतार खंडेलवाल,ललित एवं चंदा देवी। उपविजेता: राजेश दालवाला एवं विमला देवी। (घोषणा: उपाध्यक्ष अरुणा माचीवाल और रंजन खंडेलवाल)
सर्वश्रेष्ठ रॉक डांस अमित दालवाला एवं वीनू देवी। उपविजेता: अंकित दालवाला एवं शुभ्रा देवी। (घोषणा: समन्वयक मेहा, नेहा और अदिति)
फैंसी ड्रेस प्रथम पुरस्कार देवेश एवं ज्योति। उपविजेता: पुलकित, प्रियांशी, शुभांक, यशु, श्रेया, आध्या और किविका। (घोषणा: कार्यकारी सदस्य सोनल पटोदिया और सीए प्रियंका कट्टा)
इस अवसर पर एसपीजी इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बी.डी. रावत तथा कार्यकारिणी सदस्य अरुण, जुगल किशोर, राजेश, गौरी शंकर, अवनीश, राहुल, रितेश और जयंत उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय राधेश्याम दालवाला तथा मनभरी देवी की सीख और शिक्षा को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे।



You may also like

Leave a Comment