जयपुर। वित्तीय साक्षरता और निवेश जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Sodhani Group of Companies अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम ‘निवेशक दरबार‘ के 9वें संस्करण यानी ‘निवेशक दरबार 9.0′ के साथ जयपुर में वापसी कर रहा है। तीन BSE-Listed कंपनियों का नेतृत्व करने वाले Sodhani Group of Companies का यह आयोजन निवेशकों, वित्तीय विशेषज्ञों और बाजार के दिग्गजों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। पिछले आठ संस्करणों की भारी सफलता के बाद, इस बार भी यह आयोजन निवेशकों को बाजार की बारीकियों को समझने और बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस बार ‘निवेशक दरबार 9.0′ का मुख्य आकर्षण देश के जाने–माने Mutual Fund और Share Market Specialists के साथ अनुभवी Finance Speakers का Panel होगा। इस Powerful Panel के माध्यम से उपस्थित लोगों को सीधे Industry Experts से बातचीत करने, बाजार के उतार–चढ़ाव को समझने और भविष्य के लिए एक मजबूत Investment Portfolio तैयार करने की अनूठी अंतर्दृष्टि मिलेगी। पिछले आयोजनों में मिले शानदार Response को देखते हुए Sodhani Group of Companies इस संस्करण को Investor Community के लिए और अधिक प्रभावी और ज्ञानवर्धक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को सोढानी फार्म, जयपुर, राजस्थान में होगा।
आयोजकों ने सभी Investors, Financial Sector में रुचि रखने वाले युवाओं और आम नागरिकों को इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। “सीखें, समझें और समझदारी से निवेश करें” के मूल मंत्र के साथ Sodhani Group of Companies Financial Services और Investor Education के क्षेत्र में लगातार अपना योगदान दे रहा है।

