Saturday, November 28, 2026 |
Home Corporate WorldRajputana Biodiesel Limited को अजमेर में 18 TPD क्षमता के Compressed Biogas Project के लिए मिली मंजूरी

Rajputana Biodiesel Limited को अजमेर में 18 TPD क्षमता के Compressed Biogas Project के लिए मिली मंजूरी

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। हरित ऊर्जा और Biofuel क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Rajputana Biodiesel Limited ने घोषणा की है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, Arvant Bioenergy Private Limited को राजस्थान के अजमेर जिले में एक Compressed Biogas (CBG) Plant स्थापित करने के लिए Rajasthan Renewable Energy Corporation Limited से नई मंजूरी प्राप्त हुई है। इस प्रस्तावित Plant की स्वीकृत उत्पादन क्षमता 18 टन प्रतिदिन (18 TPD) होगी। कंपनी द्वारा साल भर Feedstock (कच्चे माल) की आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था और इसमें स्थापित की जाने वाली Advanced Machinery व Modern Technology इस 18 TPD क्षमता वाले Project को मजबूती प्रदान करेगी। कंपनी भविष्य में अतिरिक्त CBG Plants स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशते हुए इसी Model और Approach को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

प्रबंधन का दृष्टिकोण: इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Rajputana Biodiesel Limited के Managing Director Sarthak Soni ने कहा, “हम अपनी सहायक कंपनी Arvant Bioenergy Private Limited के लिए राजस्थान के अजमेर में 18 TPD के Compressed Biogas (CBG) Project की स्थापना की मंजूरी प्राप्त कर बेहद प्रसन्न हैं। यह Development Renewable Energy क्षेत्र में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने और एक Integrated Bio-energy Business बनाने के हमारे Vision को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह Project Clean Energy Ecosystem में कंपनी की पहुंच का विस्तार करने की दीर्घकालिक Growth Strategy के अनुरूप है और देश के Sustainable Energy Transition में योगदान देगा। कंपनी अब आवश्यक Statutory Approvals और Project के त्वरित Implementation की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तत्पर है।”

कंपनी प्रोफाइल: राजस्थान के प्रमुख Biofuel Producers में शामिल Rajputana Biodiesel Limited मुख्य रूप से Biodiesel और इसके उप-उत्पादों के निर्माण के व्यवसाय में सक्रिय है। कंपनी पर्यावरण के अनुकूल Technology को अपनाकर Green Energy (Biofuel) और Renewable Resources के Sustainable Development पर ध्यान केंद्रित करती है। राजस्थान के फुलेरा (जयपुर) स्थित कंपनी की मुख्य Manufacturing Unit में Multi-feedstock से प्रतिदिन 90 किलोलीटर Biodiesel उत्पादन की स्वीकृत क्षमता है। इसके अतिरिक्त, कंपनी की एक सहायक कंपनी ‘Nirvanraj Energy Private Limited’ उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित है, जिसकी Multi-feedstock से प्रतिदिन 80 किलोलीटर Biodiesel उत्पादन की स्थापित क्षमता है।



You may also like

Leave a Comment