Saturday, November 28, 2026 |
Home Corporate Worldस्वराज सूटिंग लिमिटेड को Preferential Issue के लिए NSE और BSE से मिली सैद्धांतिक मंजूरी

स्वराज सूटिंग लिमिटेड को Preferential Issue के लिए NSE और BSE से मिली सैद्धांतिक मंजूरी

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भीलवाड़ा आधारित Textile Sector की प्रमुख कंपनी Swaraj Suiting Limited को अपने प्रस्तावित Preferential Issue के लिए National Stock Exchange और Bombay Stock Exchange से In-principle Approval मिल गई है। कंपनी द्वारा Stock Exchanges को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों एक्सचेंजों ने 26 नवंबर 2026 को इस संबंध में अपने Approval Letters जारी किए हैं। इस मंजूरी के तहत कंपनी चिन्हित गैर-प्रवर्तक निवेशकों को Rs. 10 के Face Value वाले अधिकतम 35,00,000 Equity Shares और 17,00,000 Warrants जारी करेगी। प्रत्येक Equity Share और Warrant का Issue Price Rs. 335 तय किया गया है, जिसमें Rs. 325 प्रति शेयर का Premium शामिल है। प्रत्येक Warrant को Rs. 335 प्रति Warrant के मूल्य पर एक Equity Share में परिवर्तित किया जा सकेगा, जिससे कंपनी को कुल लगभग Rs. 174.20 करोड़ (Equity Shares से Rs. 117.25 करोड़ और Warrants से Rs. 56.95 करोड़) की पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।

कंपनी प्रोफाइल: वर्ष 2003 में स्थापित और राजस्थान के भीलवाड़ा (हमीरगढ़) में मुख्यालय वाली Swaraj Suiting Limited एक तेजी से बढ़ती Integrated Textile Manufacturing और Trading कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से Denim, Cotton और Synthetic (Polyester Viscose) Fabric के उत्पादन, Yarn Dyeing, Weaving और Fabric Processing के व्यवसाय में सक्रिय है। भीलवाड़ा स्थित अपनी Manufacturing Unit के अलावा कंपनी ने मध्य प्रदेश के नीमच (झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र) में भी आधुनिक Denim Processing Plant स्थापित किया है, जो इसे Backward और Forward Integration की मजबूत क्षमता प्रदान करता है। ‘Swaraj Denim’ Brand के तहत उच्च गुणवत्ता वाले Denim Fabric की आपूर्ति करने वाली यह कंपनी NSE और BSE Mainboard पर सूचीबद्ध है।

 



You may also like

Leave a Comment