Saturday, November 28, 2026 |
Home Corporate WorldSahaj Solar Limited को Mauritius में दो 10 MWac Solar PV के साथ BESS Hybrid Projects के लिए मिला Letter of Intent

Sahaj Solar Limited को Mauritius में दो 10 MWac Solar PV के साथ BESS Hybrid Projects के लिए मिला Letter of Intent

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Ahmedabad आधारित नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Sahaj Solar Limited को Mauritius के Central Electricity Board से दो Renewable Energy Hybrid Facilities (Solar PV के साथ Battery Energy Storage System) से बिजली की खरीद के लिए Letter of Intent प्राप्त हुआ है। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस Project में 10 MWac (2 × 17 MWdc Solar PV) क्षमता के दो Projects शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक के साथ 72 MWh का Battery Energy Storage System (BESS) यानी कुल 144 MWh की Storage Capacity होगी। इस पूरे Project का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 42 Million US Dollar (प्रति Project लगभग 21 Million Dollar) है। दोनों Projects 100 फीसदी Sahaj Solar Limited के स्वामित्व में रहेंगे और इनका क्रियान्वयन Mauritius में स्थापित पूर्ण स्वामित्व वाली Subsidiary Companies के माध्यम से किया जाएगा। Award मिलने के बाद Mauritius का Central Electricity Board 25-Year Power Purchase Agreement (PPA) के तहत इन Projects से उत्पादित बिजली का एकमात्र खरीदार होगा।

प्रबंधन का दृष्टिकोण: Solar PV Manufacturing, EPC Services और Hybrid Solar-Storage Projects में अपनी In-house Capabilities के दम पर कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे जटिल Projects को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बड़ी उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए Sahaj Solar Limited के Managing Director Pramit Brahmbhatt ने कहा कि, “Central Electricity Board के RFP की बोली में सफल होना हमारी अंतरराष्ट्रीय यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। Hybrid Solar-plus-Storage Projects इस बात को दर्शाते हैं कि Energy Landscape किस दिशा में बढ़ रहा है और अपनी In-house EPC Capacity व Project Development के अनुभव के साथ हम इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।”

कंपनी प्रोफाइल:

Gujarat के Ahmedabad में मुख्यालय वाली Sahaj Solar Limited Solar Technology, Engineering और Project Execution में 16 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ एक अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है। कंपनी High-performance PV Module Manufacturing से लेकर बड़े पैमाने पर Water Pumping Solutions और End-to-end EPC Services तक संपूर्ण Clean-energy Value Chain में काम करती है। लगभग 70 फीसदी कच्चे माल का उत्पादन In-house करके कंपनी गुणवत्ता, Cost Efficiency और समय पर Delivery सुनिश्चित करती है। Sahaj Solar ने PM-KUSUM और Jal Jeevan Mission जैसी प्रमुख सरकारी पहलों के तहत अब तक 50,000 से अधिक Solar Water Pumps स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी Anti-soiling Coatings और Nanotechnology-based Solar Panels जैसी उन्नत तकनीकों में Innovation पर भी विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।



You may also like

Leave a Comment