Friday, July 31, 2026 |
Home Educationशिक्षा स्तर सुधारने के लिए मिलकर किया जाए काम

शिक्षा स्तर सुधारने के लिए मिलकर किया जाए काम

जयपुर ग्रामीण के निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़ | शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर स्कूल शिक्षा परिवार के बैनर तले हाथोज स्थित Devansh Public School (DPS), पिपलोदा में जयपुर ग्रामीण के निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी स्कूलों के सामने आ रही समस्याओं पर साझा रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेशाध्यक्ष Anil Sharma ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान आपसी प्रतिस्पर्धा कम करें। शिक्षा के हित में एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार पैरवी करता रहेगा।

बैठक में संचालकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सुझाव भी दिए। रोजगारपरक पाठ्यक्रम लागू करने पर चर्चा की गई। संस्थानों के सर्वांगीण विकास पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है।

कोर कमेटी के सदस्यों ने स्कूलों के विकास और समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने और क्षेत्र में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन के महासचिव Shravan Bohra के अलावा जयपुर ग्रामीण के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में निजी स्कूल संचालक और शिक्षाविद् उपस्थित हुए।



You may also like

Leave a Comment