Saturday, July 4, 2026 |
Home Editorialमानव विकास, आर्थिक वृद्धि को लेकर आज मनाया जाएगा रचनात्मकता और नवाचार दिवस

मानव विकास, आर्थिक वृद्धि को लेकर आज मनाया जाएगा रचनात्मकता और नवाचार दिवस

by Business Remedies
0 comments

मानव विकास, आर्थिक वृद्धि और सतत विकास में जागरूकता बढ़ाने को लेकर आज विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाया जाएगा। यह दिन लोगों को लीक से हटकर सोचने और समस्याओं के नए समाधान खोजने के लिए प्रेरित करता है। इसकी शुरुआत 25 मई, 2001 को कनाडा की मार्सी सेगल की ओर से की गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 अप्रैल, 2017 को एक प्रस्ताव पारित कर इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी और वर्ष, 2018 से यह वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडा को प्राप्त करने के लिए नवीन समाधानों को बढ़ावा देता है। रचनात्मकता और नवाचार सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण हैं। ये गरीबी उन्मूलन, भुखमरी समाप्ति, आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन, महिलाओं और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में मदद करते हैं।
वैश्विक रचनात्मक अर्थव्यवस्था आज आय सृजन, रोजगार और निर्यात में अत्यधिक योगदान दे रही है। यह सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समावेश और लोगों के बीच समझ को बढ़ावा देती है। 21वीं सदी में व्यक्ति और समूह स्तर पर रचनात्मकता राष्ट्रों की सच्ची संपत्ति बन गई है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कल्पना और नई सोच से हम जलवायु परिवर्तन, असमानता जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। रचनात्मक उद्योग और नवाचार नए रोजगार पैदा करते हैं, उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हैं और आर्थिक वृद्धि में योगदान करते हैं। यह समाज में जटिल चुनौतियों के लिए नए, अभिनव समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह लोगों को याद दिलाता है कि रचनात्मकता सिर्फ कला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर क्षेत्र में उपयोगी है। यह व्यक्तियों को पारंपरिक तरीकों से हटकर नए तरीके से सोचने के लिए प्रेरित करता है। यह नवाचार के माध्यम से गरीबी, असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का हल ढूंढने का आह्वान करता है। यह दिवस दुनिया भर में नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए रचनात्मकता को अपनाने का अवसर प्रदान करता है।



You may also like

Leave a Comment