नई दिल्ली। Monika Alcobev Limited देश में प्रीमियम Wine और Spirit के प्रमुख आयातकों में से एक है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने अपनी उपस्थिति और व्यावसायिक संचालन को और मजबूत करने के लिए Khurja, Uttar Pradesh में एक नया Branch Office खोला है। यह Branch Khasra Number-130, Gram-Taina, Gaushpur Junction Road, District Bulandshahr, Khurja-203131 Uttar Pradesh पर स्थित है।
कारोबारी गतिविधियां: 2015 में निगमित ‘Monika Alcobev Limited‘ भारतीय उपमहाद्वीप में प्रीमियम शराब Brands के विस्तार के लिए Import, Logistics, Distribution, Sales और Marketing सहित संपूर्ण सेवाएँ प्रदान करती है। Hotel, Restaurant एवं Cafe, Retail और Travel Retail सहित प्रमुख Channels में कंपनी की मज़बूत उपस्थिति है। कंपनी का India, Nepal, Maldives और Sri Lanka में परिचालन है। कंपनी Strategic Brand निर्माण, बाज़ार सक्रियता और विशिष्ट उपभोक्ता जुड़ाव के माध्यम से विकास को गति प्रदान करती है। कंपनी ने विश्व स्तरीय Spirits और भारत के जीवंत और उभरते बाज़ार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी स्थापित की है।
70 से अधिक Premium Brands के Portfolio के साथ, Monika Alcobev Spirits, Wine और Liquor की एक व्यापक Range प्रदान करती है, जिसमें Jose Cuervo, Bushmills और Onegin Vodka जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। 195 से अधिक लोगों की Team के साथ कंपनी की देश के 20 States से अधिक में प्रभावी उपस्थिति है। कंपनी की Sales Team ने 5000 Touch Points स्थापित किए हैं। कंपनी 12 से अधिक Categories में काम करती है। ‘Monika Alcobev Limited‘ 17,017 रुपए की Realisation के साथ प्रति Case सर्वाधिक Revenue प्राप्त करने वाली कंपनी है। देश के Premium Luxury Imported शराब के कुल Market में कंपनी की Tequila में 19 फ़ीसदी, Rum में 12.3 फ़ीसदी और Liquor में 7.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी है।

