Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate World‘Spunweb Nonwoven Limited’ की सहायक कंपनी “Spunweb India Private Limited” 200 DC / 166 एसी क्षमता वाला रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएगी

‘Spunweb Nonwoven Limited’ की सहायक कंपनी “Spunweb India Private Limited” 200 DC / 166 एसी क्षमता वाला रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएगी

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Gujarat के Rajkot आधारित ‘Spunweb Nonwoven Limited’ डोरमैट, बैग, कालीन और तिरपाल निर्माण में काम आने वाले Non-Woven Fabric का निर्माण एवं आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी “Spunweb India Private Limited” के निदेशक मंडल ने 9 दिसंबर, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में, Captive बिजली खपत के लिए 200 DC / 166 AC क्षमता वाली Rooftop Solar प्रणाली स्थापित करने को मंजूरी दी है।

कारोबारी गतिविधियां: 2015 में स्थापित, Spunweb Nonwoven Limited Non-Woven Fabric का निर्माता और आपूर्तिकर्ता है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से डोरमैट, बैग, कालीन और तिरपाल जैसे अनुप्रयोगों में किया जाता है। कंपनी अपनी Quality Control प्रणाली के लिए जानी जाती है, जिसमें उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए Testing, Inspection और विश्लेषण शामिल हैं।

कंपनी Non-Woven Fabric, Laminated और UV-Treated Non-Woven Fabric बनाती है।
कंपनी अत्याधुनिक Testing सुविधाओं का संचालन करती है, जिनमें Universal Tensile Testing और Rewet Properties Testing शामिल हैं।

कंपनी अपने उत्पादों का Export North America, Europe और Middle East में करती है। कंपनी की Two-Third से ज़्यादा Revenue Swachhta क्षेत्र में Fabric की Demand से आता है, जबकि शेष Revenue Medical, Packaging, Agriculture और Construction Industries में उपयोग से आता है।

कंपनी के ग्राहकों में RGI Meditech Private Limited, Millennium Babycares Limited, Sekhani Industries Private Limited, Myra Hygiene Products Private Limited, Rotek Healthcare Private Limited, Polygof Micro Hygiene (India) Private Limited, Selus Products Private Limited, Qualitix Healthcare Private Limited, JDS Nonwoven, Vyom Nonwoven आदि शामिल हैं।

कंपनी ने अपने उत्पादों का Export United States of America, United Arab Emirates, Italy, Egypt, Saudi Arabia, Sri Lanka, Nepal, Kenya और Nigeria जैसे देशों में किया है। कंपनी के Two Manufacturing Plants हैं। कंपनी की कुल निर्माण क्षमता 33,777 वर्ग मीटर है जिसमें से SNL की निर्माण क्षमता 18,197 वर्ग मीटर और SIPL (अधिग्रहित कंपनी) की निर्माण क्षमता 15,580 वर्ग मीटर है।



You may also like

Leave a Comment