Sunday, July 26, 2026 |
Home Exclusiveव्यवसाय शुरू करने से पहले युवा काम को सीखें, फिर काम को दें अंजाम: सीताराम कुमावत

व्यवसाय शुरू करने से पहले युवा काम को सीखें, फिर काम को दें अंजाम: सीताराम कुमावत

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया | बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कोई भी व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी नहीं है कि उच्च लेबल की पढ़ाई की जाए। इसके लिए महत्वपूर्ण है जुनून और मेहनत। इसी के दम पर वे अपने व्यवसाय को उत्तरोतर आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। ऐसा ही कर दिखाया है रीडयिन स्मार्ट लिथियम बैटर के डायरेक्टर सीताराम कुमावत ने। आज इनकी फर्म ने झोटवाड़ा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में अपनी पहचान कायम की है। इसके अलावा ई-बाईक में भी वे निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय वे भारत के विभिन्न राज्यों में अपने ब्रांड को विस्तार कर मुकाम हासिल करने की चाहत रखते हैं।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
मैंने रेनवाल के पास स्थित बागावास से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। उसके बाद टेक्नीकल व्यवसाय में रूझान होने के कारण मैंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
मुझे शुरू से ही टेक्नीकल बिजनेस करने की रूचि थी। उसे रूचि को परिणीत करने के लिए मैंने वर्ष, 2001 से वर्ष, 2010 तक जयपुर में तीन-चार कंपनियों में काम सीखा। प्रशिक्षित होने के बाद खुद का व्यवसाय शुरू कर दिया। हमारी फर्म में लिथियम बैटरी और सभी तरह की ई-बाईक बिक्री की जाती है।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
व्यवसाय में चुनौती आना तो स्वाभाविक है। इन चुनौती का मुकाबला करना हर किसी व्यवसायी के लिए जरूरी भी है। हम इन चुनौतियों से कुछ सीखते ही हैं और मार्केट को देखकर आगे बढऩे की प्रेरणा भी मिलती है। वर्तमान में नई-नई तकनीक का उपयोग कर आगे बढ़ पा रहे हैं।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं?
मैं समय अभाव के कारण किसी सामाजिक संगठन से नहीं जुड़ा हुआ हूं। पर समय-समय पर हम गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को सहयोग और मदद करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
मेरी माता जी कमला देवी और पिता जी छोटूराम जी मेरे आदर्श तथा प्रेरणास्त्रोत हैं। इनके बताए गए आदर्शों व दिशा निर्देशों पर चलने का मैं निरंतर प्रयास करता रहता हूं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
आने वाले समय में हमारा लक्ष्य राजस्थान के अलावा भारत में अपनी ब्रांड को फैलाने का है। कुछ हद तक हम राजस्थान में सफल भी हुए हैं। आगे भारत के विभिन्न राज्यों में अपने ब्रांड का विस्तार देने का है।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें?
मेरा युवाओं से यही सुझाव है कि वे कोई भी व्यवसाय शुरू करें उससे पहले वे उसके काम पूरी तरह से सीखें, फिर मेहनत व ईमानदारी से काम को अंजाम दें। निश्चित रूप से सफलता मिल जाएगी।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर और नई-नई पॉलिसी लाकर सरकार ने हमारे जैसे व्यवसाय को राहत दी है। इसके अलावा बैटरी में काम आने वाले सभी समानों में जीएसटी 18 फीसदी कर देने से राहत पहुंचाई है।



You may also like

Leave a Comment