Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialमेजर मिनरल ब्लॉक ऑक्शन में राजस्थान अव्वल: टी. रविकान्त

मेजर मिनरल ब्लॉक ऑक्शन में राजस्थान अव्वल: टी. रविकान्त

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राज्य के लेड जिंक, आयरन ओर, लाइमस्टोन, फ्लोराइट, कॉपर सहित मेजर मिनरल के 12 ब्लॉकों की ई-नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
प्रमुख सचिव खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने बताया कि 12 ब्लॉक्स में से आयरन ओर के एक और लाइमस्टोन के तीन ब्लॉक कुल 4 ब्लॉकों की माइनिंग लीज के लिए और 8 ब्लॉकों की कंपोजिट लाइसेंस के लिए भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ई नीलामी की जा रही है। गत वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक 34 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी कर राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर रहा हैं। वहीं इस वर्ष भी मेजर मिनरल ब्लॉकों की सर्वाधिक नीलामी के लक्ष्य के साथ राजस्थान आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान मेजर मिनरल के ब्लॉक ऑक्शन में समूचे देश में अब्बल आ गया है। वर्ष की पहली तिमाही में ही अब तक 8 मेजर मिनरल ब्लॉकों की सफल नीलामी की जा चुकी है। 2 जुलाई को एक ब्लॉक की नीलामी सहित 5 ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समय-समय पर आयोजित बैठकों में माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को समूचे देश में अग्रणी प्रदेश बनाने पर जोर देते रहे हैं। इसी को देखते हुए नई खनिज नीति, एमसेण्ड नीति के साथ ही प्रक्रिया का सरलीकरण और खनिज खोज, खनन व ब्लॉक नीलामी पर जोर दिया जा रहा है।
प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि जैसलमेर के खाबिया और खाबिया ईस्ट व जैसलमेर ही पारेवर के लाइमस्टोन ब्लॉक और कोटपूतली-बेहरोड़ के बागावास के आयरन ओर के ब्लॉक का माइनिंग लीज के लिए ऑक्शन किया जा रहा है। जालौर के चटवाड़ा में खनिज फलोराइट, भीलवाड़ा के वेस्ट सामोदी में खनिज कॉपर-लेड-जिंक, बांसवाड़ा के गड़ारिया में खनिज मैंग्नींज, चौथ का बरवाड़ा सवाईमाधोपुर में खनिज लेड-जिंक, ब्यावर के शाहपुरा में खनिज कॉपर एसोसिएटेड गोल्ड, ब्यावर के ही कूर्तियान में खनिज कॉपर, भीलवाड़ा के कजलोडिय़ा सुल्तानगढ़ में खनिज आयरन ओर और राजसमन्द के मोजावतों का गुढ़ा में खनिज एमरेल्ड के ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment