Jaipur। हाल ही में Pride Hotels Limited ने नई होटल प्रॉपर्टी Pride Premier Resort, Alwar (Rajasthan) लॉन्च की है। इस अवसर पर कंपनी के Founder और Managing Director Sureshchand Premchand Jain (S. P. Jain) का Jaipur आगमन हुआ। Business Remedies की टीम ने उनसे कंपनी की business activities और future plans को लेकर विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के संपादित अंश।
1. Pride Hotels Limited ने हाल ही में कौन-सी नई property लॉन्च की है और उसकी मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
S. P. Jain: Pride Hotels Limited ने हाल ही में “Pride Premier Resort, Alwar (Rajasthan)” लॉन्च किया है। 30,000 square feet के हरे-भरे परिसर में स्थित इस रिसॉर्ट में 80 rooms और cottages, signature restaurant, large banquet halls और curated experiences उपलब्ध हैं। यह प्रॉपर्टी weddings, social events और Delhi-NCR के लिए एक लोकप्रिय destination के रूप में उभर रही है।
2. Pride Hotels की शुरुआत कब हुई थी और आज इसका network कैसा है?
S. P. Jain: Pride Hotels की शुरुआत 1987 में Pune से हुई थी। आज कंपनी चार brands — Pride Plaza, Pride Premier, Pride Elite और Biznotel — के तहत 32 cities में 36 hotels संचालित कर रही है।
3. कंपनी की growth strategy और future expansion plans क्या हैं?
S. P. Jain: ग्रुप asset-light, management-led model पर कार्य करता है। वर्तमान में 2,723 rooms संचालित हैं, जबकि 21 upcoming hotels और 11 LOIs के साथ 2,341 new rooms जुड़ने वाले हैं। इससे कुल rooms की संख्या 5,000 से अधिक हो जाएगी। आगामी विस्तार में Hyderabad, Mumbai, Kalimpong, Somnath, Ayodhya और Kainchi Dham शामिल हैं।
कंपनी जल्द ही stock markets में listed होने जा रही है। कंपनी fresh issue और OFS के माध्यम से IPO लाएगी। IPO से जुटाई गई पूंजी का उपयोग existing properties renovation और debt repayment में किया जाएगा, जिससे कंपनी debt-free बन जाएगी।
4. Pride Hotels की market position और ranking क्या है?
S. P. Jain: Horwath Report के अनुसार 30 June 2025 तक Pride Hotels भारत की fourth-largest domestic hotel chain है और upscale midscale segment में sixth-largest chain है। FY 2024–25 में कंपनी का second-highest profit margin रहा।
5. Pride Hotels की प्रमुख geographical और business presence कहां है?
S. P. Jain: Pride Hotels की मजबूत उपस्थिति Western और Northern India, विशेष रूप से Gujarat, Maharashtra, Uttarakhand और Rajasthan में है। अब कंपनी Southern और Eastern India में भी विस्तार कर रही है। Delhi, Ahmedabad, Kolkata, Pune, Bengaluru और Chennai प्रमुख metropolitan markets हैं, जबकि Jaipur, Goa, Udaipur, Mussoorie, Haridwar, Dwarka, Puri और Deoghar जैसे leisure और pilgrimage destinations इसकी विशेष ताकत हैं।
6. Pride Hotels wedding और events market में कैसे उभरा है?
S. P. Jain: 90 से अधिक banquet halls और मजबूत MICE capability के साथ Pride Hotels ने Jaipur, Jodhpur, Alwar, Bhopal, Rajkot और Indore जैसे शहरों में destination weddings और बड़े social events के लिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हम Indian culture-based hospitality, fragrance-led experiences, local cuisine और comfortable stays पर फोकस कर रहे हैं।
7. Pride Group की future plans क्या हैं?
S. P. Jain: Pride Group नए destinations development, guest experience enhancement और भारतीय hospitality industry में योगदान बढ़ाने पर केंद्रित है। समूह जल्द ही अपना नया high-upscale brand “Pride Lux” लॉन्च करेगा, जिसकी पहली property Bagodara (Gujarat) में होगी।
8. आपकी educational background, experience और company role के बारे में बताइए?
S. P. Jain: मैं कंपनी के Board में Managing Director हूं और 9 February 1983 से कंपनी से जुड़ा हुआ हूं। मैं Institute of Chartered Accountants of India का सदस्य हूं। कंपनी में strategic planning, business development, operational leadership, financial performance और corporate governance की जिम्मेदारी संभालता हूं। मुझे hospitality sector में 42 years का अनुभव है।

