Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate WorldQuantum Mutual Fund ने जयपुर में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति, राजस्थान में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

Quantum Mutual Fund ने जयपुर में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति, राजस्थान में बढ़ाई अपनी मौजूदगी

by Business Remedies
0 comments
  • उत्तर भारत में निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंच मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम
  • जयपुर कार्यालय के साथ देशभर में Quantum AMC की शाखाओं की संख्या बढ़कर हुई 14

जयपुर, 07 जुलाई, 2026: Quantum Asset Management Company (Quantum AMC) ने राजस्थान की राजधानी Jaipur में अपने नए कार्यालय की शुरुआत की है। कंपनी का कहना है कि यह विस्तार उत्तर भारत में उसकी उपस्थिति मजबूत करने और तेजी से विकसित हो रही लोकल मार्केट में निवेशकों तथा डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ बेहतर संबंध बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

Quantum AMC के अनुसार, Jaipur उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में से एक है। पर्यटन, रत्न एवं आभूषण, IT सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास के चलते शहर में निवेश के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ती दिखाई दे रही है।

राजस्थान देश की तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। राज्य का GSDP वर्ष 2016-17 के लगभग 8.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 18.30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बुनियादी ढांचे, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, रिन्यूबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और शहरीकरण में लगातार हो रहे निवेश के साथ-साथ Delhi-Mumbai Industrial Corridor (DMIC), बेहतर रोड कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल पार्क जैसी परियोजनाएं राज्य की आर्थिक विकास को गति दे रही हैं।

31 मार्च, 2026 तक राजस्थान के म्यूचुअल फंड उद्योग का औसत AAUM 1,52,704.58 करोड़ रुपये रही, जो देश के कुल म्यूचुअल फंड AAUM का लगभग दो प्रतिशत है। इनमें Jaipur का AAUM 68,335.60 करोड़ रुपये रहा, जो राज्य के कुल AAUM का लगभग 44.75 प्रतिशत है। यह आंकड़ा निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और वित्तीय सलाहकारों की बढ़ती संख्या को दर्शाता है।

31 मई, 2026 तक राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश का आकार लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो देश की कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों का करीब दो प्रतिशत है। राज्य में इक्विटी आधारित योजनाओं में निवेश लगातार बढ़ रहा है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

इस अवसर पर Quantum AMC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Seemant Shukla ने कहा, “राजस्थान शहरीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के कारण तेज आर्थिक प्रगति कर रहा है। बिज़नेस की बेहतर समझ, संस्कृति और तेजी से बढ़ते निवेश के साथ Jaipur हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इस नए कार्यालय के माध्यम से हम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निवेशकों तथा अपने डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा लंबे निवेश समाधानों को अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे।”

Quantum AMC ने बताया कि पिछले एक तिमाही के दौरान उसने तीन नए शहरों में शाखाएं खोली हैं। Jaipur कार्यालय के शुरू होने के साथ अब देशभर में Quantum AMC की कुल 14 शाखाएं हो गई हैं, जिससे कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और निवेशकों तक उसकी पहुंच और मजबूत होगी|



You may also like

Leave a Comment