चेन्नई, 9 जुलाई 2026: भारत की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक Axis Mutual Fund ने ‘Axis Account Plus’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह भारत का पहला एंड-टू-एंड डिजिटल वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट समाधान है, जिसे कॉर्पोरेट्स और एमएसएमई के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह व्यवसायों को मजबूत नियंत्रण और इनबिल्ट गवर्नेंस प्रोटोकॉल के साथ एक सुविधाजनक और तेज़ समाधान के माध्यम से Axis Mutual Fund की पात्र डेट और लिक्विड स्कीमों में अतिरिक्त (सरप्लस) धनराशि का सहज निवेश करने में सक्षम बनाता है। जैसे-जैसे व्यवसाय अपने ऑपरेटिंग सरप्लस के प्रबंधन को अधिक रणनीतिक बना रहे हैं, निवेश तक पहुंच को भी अधिक सरल, अधिक कुशल और गतिशील तरलता आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए।
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारत का म्यूचुअल फंड उद्योग देश के वित्तीय इकोसिस्टम में अपनी भूमिका का लगातार विस्तार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, कॉर्पोरेट पूंजी का एक बड़ा हिस्सा अब भी कम उपयोग में आ रहा है। अनुमान है कि लगभग 25 लाख करोड़ रुपये चालू खातों (करंट अकाउंट्स) में पड़े हैं, जहां आमतौर पर उन पर कोई रिटर्न नहीं मिलता। भारत में 31 लाख से अधिक सक्रिय कॉर्पोरेट्स और लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप्स (एलएलपी) हैं, साथ ही भारत सरकार के उद्यम प्लेटफॉर्म पर 8.6 करोड़ से अधिक एमएसएमई पंजीकृत हैं।
इतने बड़े आधार के बावजूद, म्यूचुअल फंड में गैर-व्यक्तिगत निवेशकों की भागीदारी अभी भी सीमित है। संस्थागत फोलियो की संख्या लगभग 13.6 लाख है। यह दर्शाता है कि कॉर्पोरेट्स और एमएसएमई सहित व्यापक निवेशक वर्ग के लिए म्यूचुअल फंड तक पहुंच को अधिक सरल और प्रासंगिक बनाने की आवश्यकता है।
कई व्यवसायों के लिए भुगतान चक्र, प्राप्तियों (रिसीवेबल्स), वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और नियोजित खर्चों के बीच अतिरिक्त धनराशि निष्क्रिय पड़ी रहती है। Axis Account Plus इस आवश्यकता को पूरा करते हुए व्यवसायों को पूरी तरह डिजिटल वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट समाधान के माध्यम से निष्क्रिय धनराशि का उपयोग करने में सक्षम बनाता है।
उदाहरण के लिए, यदि 100 करोड़ रुपये की बैलेंस शीट वाली किसी कंपनी के पास 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल के रूप में उपलब्ध हों, तो वह इस राशि को Axis Account Plus समाधान के माध्यम से एक माह की अवधि के लिए Axis Mutual Fund की डेट और लिक्विड स्कीमों में निवेश कर सकती है। 31 मई 2026 तक समाप्त एक माह की अवधि में Axis Liquid Fund के ऐतिहासिक प्रदर्शन (लगभग 5.85 प्रतिशत के साधारण वार्षिकीकृत रिटर्न के आधार पर) के अनुसार, इससे संभावित रूप से लगभग 5.25 लाख रुपये का रिटर्न प्राप्त हो सकता था। यदि यही धनराशि बिना किसी रिटर्न वाले चालू खाते में रखी जाती, तो कोई आय नहीं होती। Axis Account Plus के माध्यम से कंपनी अपनी अतिरिक्त धनराशि पर संभावित रिटर्न अर्जित कर सकती है। इस अतिरिक्त आय का उपयोग नियमित कारोबारी ओवरहेड्स या परिचालन खर्चों की भरपाई में किया जा सकता है, जिससे कुल पूंजी दक्षता में सुधार होता है।
पिछला प्रदर्शन भविष्य में जारी रहे, यह आवश्यक नहीं है। कृपया सेबी द्वारा निर्धारित प्रारूप में योजना के प्रदर्शन के लिए पृष्ठ 3 पर परिशिष्ट 2 देखें।
Axis Account Plus के प्रमुख लाभ और विशेषताएं:
- निष्क्रिय धनराशि पर बेहतर संभावित रिटर्न: निष्क्रिय धनराशि का निवेश कर वर्किंग कैपिटल प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद करता है। रिडेम्प्शन पर कोई पेनल्टी नहीं है तथा एक दिन से लेकर एक वर्ष तक धनराशि निवेश करने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, शीघ्र नकदी उपलब्धता के लिए रिडेम्प्शन राशि का उसी दिन क्रेडिट देने का प्रयास किया जाता है।
- सहज डिजिटल प्रक्रिया: ऑनबोर्डिंग, केवाईसी, फोलियो निर्माण और निवेश निष्पादन पूरी तरह ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, जिससे कागजी कार्रवाई, प्रक्रिया में देरी और ऑफलाइन निर्भरता कम होती है।
- सुरक्षा और भरोसा: निवेश सेबी द्वारा विनियमित हैं और Axis AMC द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं, जिससे विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
- मजबूत नियंत्रण व्यवस्था: मेकर-चेकर वर्कफ्लो के माध्यम से व्यवसायों को लेनदेन प्रबंधित करने की सुविधा मिलती है, जिससे इनबिल्ट गवर्नेंस प्रोटोकॉल के साथ आंतरिक अनुमोदन प्रक्रियाओं को समर्थन मिलता है।
- सेवा कनेक्ट: पंजीकृत उपयोगकर्ताओं, मेकर और चेकर को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से लेनदेन संबंधी अपडेट प्राप्त होते हैं।
- एकीकृत दृश्यता: एकल डैशबोर्ड के माध्यम से सभी निवेशों की समेकित निगरानी की सुविधा मिलती है। इसमें कंपनी की सहायक कंपनियों को जोड़कर समूह स्तर पर होल्डिंग्स देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- समर्पित सहायता: एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर, साथ ही नियमित उत्पाद अपडेट और निवेश संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि निवेश को बेहतर ढंग से अनुकूलित किया जा सके।
लॉन्च के अवसर पर B. Gopakumar, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Axis AMC ने कहा, “भारत सरकार के उद्यम प्लेटफॉर्म पर 8.6 करोड़ से अधिक एमएसएमई पंजीकृत हैं और अनुमानित 25 लाख करोड़ रुपये बैंकों के चालू खातों में पड़े हैं, जिन पर आमतौर पर बहुत कम या कोई रिटर्न नहीं मिलता। हमें यह एक बहुत बड़ा अवसर दिखाई देता है।
Axis Account Plus के साथ हमारा लक्ष्य इस अवसर को बड़े पैमाने पर संबोधित करने वाली पहली एएमसी बनना है। हमारा उद्देश्य भारत के कम से कम 2–3 प्रतिशत एमएसएमई और कॉर्पोरेट्स तक पहुंचना है। हमारा वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट समाधान एमएसएमई को अपने निष्क्रिय कारोबारी नकद को सहज और कुशल तरीके से निवेश करने तथा संभावित रिटर्न अर्जित करने में सक्षम बनाता है। यह समाधान बिजनेस-ग्रेड वर्कफ्लो और मेकर-चेकर नियंत्रण प्रदान करता है, ताकि आधुनिक उद्यमों की गति, गवर्नेंस और विकास की महत्वाकांक्षाओं को समर्थन मिल सके।”
Axis Account Plus के माध्यम से Axis Mutual Fund का उद्देश्य व्यवसायों द्वारा अतिरिक्त नकदी प्रबंधन के तरीके को डिजिटल सुविधा, परिचालन नियंत्रण और लेनदेन क्षमताओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर नया स्वरूप देना है। यह Axis Mutual Fund के नवाचार पर केंद्रित दृष्टिकोण और कॉर्पोरेट्स तथा एमएसएमई को अधिक कुशल वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

