Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate WorldInsolation Energy Limited की सहायक कंपनी इंसोलेशन ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. को NTPC Renewable Energy से मिला 558.29 करोड़ रुपए का अनुबंध

Insolation Energy Limited की सहायक कंपनी इंसोलेशन ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. को NTPC Renewable Energy से मिला 558.29 करोड़ रुपए का अनुबंध

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित देश की प्रमुख सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनी Insolation Energy Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Insolation Green Energy Private Limited को NTPC Renewable Energy Limited, जो NTPC Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, द्वारा सोलर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए 558.29 करोड़ रुपए का अनुबंध प्रदान किया गया है। ऑर्डर की आपूर्ति वित्तीय वर्ष 2026-27 में करनी है।

कारोबारी गतिविधियां

Insolation Energy Limited (INA) एक प्रमुख राष्ट्रीय सौर ऊर्जा प्रदाता है और सौर ईपीसी डोमेन में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है। कंपनी ने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ भारत के ऊर्जा-परिदृश्य को बदलते हुए 500 मेगावाट से अधिक सोलर पीवी मॉड्यूल का नवाचार, विकास, इंजीनियरिंग और निर्माण किया है।

कंपनी का अत्यधिक कुशल उत्पाद पोर्टफोलियो बेहतर कारोबारी संभावनाओं को सुनिश्चित करता है और विभिन्न अनुप्रयोगों में अद्वितीय तकनीकी लाभ प्रदान करता है।

कंपनी पॉली और मोनो क्रिस्टलीय सोलर पीवी मॉड्यूल और हाफ कट, डुअल ग्लास (ग्लास से ग्लास), बीआईपीवी, पॉली, मोनोफेशियल/बिफेशियल, टॉपकॉन मॉड्यूल जैसे नवीन उत्पादों की आपूर्ति करते हैं। कंपनी के देश में निर्मित सोलर पैनल BIS और ALMM अनुमोदित हैं और UL, NISE, CE, BIS-IS:14286 द्वारा प्रमाणित हैं।



You may also like

Leave a Comment