Friday, July 17, 2026 |
Home Business RemediesYes Bank UPI Transactions में 55.3% हिस्सेदारी के साथ देश में Digital Banking के लिहाज़ से अग्रणी

Yes Bank UPI Transactions में 55.3% हिस्सेदारी के साथ देश में Digital Banking के लिहाज़ से अग्रणी

डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण, विभिन्न किस्म के प्रौद्योगिकी आधारित टूल और ग्राहक-केंद्रित नवोन्मेष बैंक को अपनी स्थिति मज़बूत करने में मदद करते हैं

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 12 अगस्त, 2025 – भारत के छठे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक, यस बैंक ने वित्त वर्ष ‘26 की पहली तिमाही के दौरान अपने डिजिटल नेतृत्व को मज़बूत करते हुए यूपीआई में प्राप्तकर्ता (पेयी) पीएसपी के रूप में 55.3% और भुगतानकर्ता (पेयर) पीएसपी के रूप में 33.3% बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की है। बैंक आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) में भी शीर्ष पर है, जिसमें लगभग 30% लेन-देन और देश भर में 7.9 लाख से अधिक आउटलेट का एक सहयोगी नेटवर्क शामिल है, साथ ही एनईएफटी लेन-देन में इसकी हिस्सेदारी 24% है।

यस बैंक डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण के साथ वास्तविक समय के आधार पर (रीयल-टाइम) परिचालन के लिए 1,500 से अधिक एपीआई को एकीकृत करता है और अपने प्रमुख आईरिस (IRIS) और आईरिस बिज़ सुपर ऐप के ज़रिये 92% व्यक्तिगत बचत खातों, 93% चालू खातों और 98% क्रेडिट कार्ड को डिजिटल तरीके से वितरित करता है।

यस बैंक भारत के सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे में सक्रिय रूप से योगदान करते हुए, ‘डिलीवर द बैंक’ जैसी ग्राहक से जुड़ी पहलों के साथ-साथ सीबीडीसी, ओसीईएन, ओएनडीसी और एम्बेडेड फाइनेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यस बैंक के ट्रांज़ैक्शन बैंकिंग गवर्नमेंट, एमएनसी और न्यू इकोनॉमी बिज़नेस, आईबीयू और नॉलेज यूनिट्स कंट्री हेड, श्री अजय राजन ने कहा, “सभी के लिए वित्तीय समावेश और भारतीय बैंकिंग में लचीलापन लाना, हमारे व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा रहा है। हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह बड़े बदलाव का प्रमाण है। हमें नवोन्मेष को डिजिटल बुनियादी ढांचे और विभिन्न किस्म के प्रद्योगिकी आधारित टूल के साथ जोड़कर भारतीय बैंकिंग की डिजिटल परिवर्तन से संबद्ध प्रक्रिया में भाग लेने और इसका नेतृत्व करने पर गर्व है, जो पूरे देश में वित्तीय पहुंच में मदद करता है।”

यस बैंक नवोन्मेष, विश्वास और ग्राहक पर विशेष ध्यान देते हुए व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुरूप, निर्बाध और टेक्नोलॉजी -सक्षम बैंकिंग के साथ भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था से गहराई से जुड़ना चाहता है।



You may also like

Leave a Comment