* 500 करोड़ रूपये की राशि ताज़ी पूंजी के रूप में जुटाई जाएगी
* 118 करोड़ रूपये नए स्टोर स्थापित करने के लिए निर्धारित किए गए हैं
* 2.98 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस (OFS)
RSB Retail India Limited, एक प्रमुख मल्टी-फॉर्मेट परिधान रिटेलर जो प्रीमियम, मिड-प्रीमियम, और वैल्यू सेगमेंट के ग्राहकों को एथनिक, रोज़ाना कैज़ुअल और फॉर्मल वियर प्रदान करता है, ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाज़ार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है।
डीआरएचपी के अनुसार, हैदराबाद स्थित इस कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के ताज़े इश्यू और बेचने वाले शेयरधारकों द्वारा 2.98 करोड़ इक्विटी शेयरों तक के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का एक संयोजन है। ओएफएस के हिस्से के रूप में, बेचने वाले शेयरधारकों में पोट्टी वेंकटेश्वरलु, सीर्ना राजामौली, तिरुवेदुला प्रसादा राव, पोट्टी वेंकट साई अभिनव, सीर्ना सुरेश, तिरुवेदुला राकेश, तिरुवेदुला केशव गुप्ता, मातुरु वेंकट लक्ष्मी सिंधु, गौशेटी ललिता और पोट्टी मालथी लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं।
आरएसबी रिटेल ने ताज़े इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग इस प्रकार करने का प्रस्ताव दिया है: 275 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋण सुविधाओं के पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान के लिए; 118 करोड़ रुपये आर. एस. ब्रदर्स और साउथ इंडिया शॉपिंग मॉल फॉर्मेट के तहत नए स्टोर स्थापित करने के लिए; और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।
2008 में निगमित आरएसबी रिटेल ने अपनी यात्रा 1999 में शुरू की थी, जब तेलंगाना के हैदराबाद में पहला आर.एस. ब्रदर्स स्टोर कोठी में शुरू किया गया था। 31 मार्च, 2025 तक, आरएसबी रिटेल के दक्षिण भारतीय राज्यों – तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के 22 शहरों में 73 स्टोर थे। यह मुख्य रूप से पाँच प्रमुख ब्रिक-एंड-मोर्टार स्टोर फॉर्मेट – साउथ इंडिया शॉपिंग मॉल, आर.एस. ब्रदर्स, कांचीपुरम नारायणी सिल्क, डे रॉयल और वैल्यू ज़ोन हाइपर मार्ट के माध्यम से काम करता है।
वित्तीय वर्ष 2025 में, आरएसबी रिटेल इंडिया लिमिटेड ने 2,694 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया, जो वित्तीय वर्ष 2023 से वित्तीय वर्ष 2025 तक 12.55% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) को दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2025 में कर के बाद का लाभ ₹104.4 करोड़ था। पोट्टी वेंकटेश्वरलु, सीर्ना राजामौली, तिरुवेदुला प्रसादा राव, पोट्टी वेंकट साई अभिनव, सीर्ना सुरेश, तिरुवेदुला राकेश और तिरुवेदुला केशव गुप्ता कंपनी के प्रमोटर हैं।
दक्षिण भारत में परिधान बाज़ार कुल परिधान बाज़ार का 28% था और वित्तीय वर्ष 2024 में इसका मूल्य 1,723 अरब रुपये था। इस बाज़ार के वित्तीय वर्ष 2029 तक 12% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 3,050 अरब रूपये तक पहुंचने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

