बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व सिडबी के अधिकारियों की गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व सिडबी के मध्य एक एमओयू साइन हुआ, जिसमें सभी सरकारी पॉलिसी एवं राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की जानकारी दी जायेगी।
विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सोमानी ने बताया कि इस एमओयू से क्षेत्र के सभी उद्यमियों के साथ-साथ अन्य आसपास के औद्योगिक क्षेत्र को भी फायदा मिलेगा।
वहीं एसोसिएशन के महासचिव पुष्प कुमार स्वामी ने सिडबी के अधिकारियों का स्वागत किया और मीटिंग से होने वाले लाभ की जानकारी दी।
साथ ही महासचिव राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व रीको कार्यकारी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण अग्रवाल द्वारा मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
जगदीश सोमानी ने बताया कि विभिन्न संवाद सत्यम कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा, जिससे संस्था के सभी सदस्य, उद्योगों को सिडबी विभाग की सुविधाओं का लाभ मिले एवं नई-नई जानकारी प्राप्त होती रहे।
इस अवसर पर केसवन अयंगार, उप महाप्रबंधक सिडबी एवं राजेश खण्डेलवाल, राहुल अन्य उनके उच्च अधिकारियों ने सिडबी के नए बदलाव एवं विविध योजना की जानकारी से अवगत कराया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

