मुंबई। जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता Vi के कंटेंट एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म Vi Movies & TV ने आज एक Value Entertainment Pack पेश किया है, जो एक ही रीचार्ज के साथ 20 टॉप OTT Platforms, 200 से अधिक Live TV Channels और 30 GB Data एवं Unlimited 5G Data का एक्सेस देता है।
28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मात्र ₹200 में उपलब्ध यह नया Vi Movies & TV Prepaid Pack एंटरटेनमेंट को बेहद सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उपभोक्ता को कई OTT Subscriptions नहीं लेने पड़ते। वे ज़्यादातर Cable TV या DTH सेवाओं के मासिक खर्च की तुलना में बेहद कम कीमत पर एंटरटेनमेंट का अनुभव पा सकते हैं।
उपभोक्ता आजकल एक साथ कई OTT Subscriptions इस्तेमाल करते हैं। यह नया पैक एक ही रीचार्ज के साथ कई तरह के एंटरटेनमेंट को एक प्लेटफॉर्म पर ले आता है, जिससे अलग-अलग Subscriptions और Payment को मैनेज करने की परेशानी खत्म हो जाती है। यह पैक जाने-माने OTT Platforms जैसे JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay, NexGTV आदि का आसान एक्सेस देता है।
Vi Movies & TV 16 अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराता है। एक ही Subscription के ज़रिए National, International और Regional Content का बेहतरीन मिश्रण पेश करके यह देशभर के दर्शकों की मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करता है।
इस पैक में बड़ी Content Library के साथ-साथ 30 GB High-Speed Data और Unlimited 5G भी मिलता है, जिससे अब यूज़र कहीं भी बिना रुकावट के Streaming का आनंद उठा सकते हैं।
एक ही रीचार्ज में Premium OTT Content, 200 से अधिक Live TV Channels और Data के फायदे देकर Vi Movies & TV ने उपभोक्ताओं के लिए Digital Entertainment को और भी आसान, सुविधाजनक और किफायती बना दिया है। यह Recharge Plan चार डिवाइस पर बिना किसी रुकावट के एंटरटेनमेंट देता है। इससे यूज़र Sony LIV के अलावा सभी मुख्य OTT Platforms पर एक साथ दो स्क्रीन पर अपना पसंदीदा Content Stream कर सकते हैं।
उपभोक्ता Vi App और अन्य Recharge Channels के ज़रिए नए ₹200 वाले Vi Movies & TV Pack को रीचार्ज करवा सकते हैं।

