- 250 से अधिक मेधावी छात्रों का हो चुका है चयन
- 30 जुलाई तक आवेदन करने वालों का 31 को Interview
हरिद्वार: योगऋषि Swami Ramdev एवं Acharya Balkrishna की प्रेरणा से स्थापित Patanjali Civil Services Academy में दो वर्षीय आवासीय UPSC Foundation Course के पहले बैच की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। Patanjali की ओर से भोजन और आवास की एकीकृत सुविधा के साथ संचालित होने वाला यह संभवतः देश का पहला ऐसा आवासीय सिविल सर्विसेज कोचिंग संस्थान है, जहां अभ्यर्थियों को समग्र शैक्षणिक एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
31 जुलाई को प्रवेश का अंतिम अवसर
Academy में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जो अभ्यर्थी अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनके लिए 31 जुलाई 2026 अंतिम अवसर होगा। Patanjali के अनुसार, 30 जुलाई तक Online Registration करने वाले अभ्यर्थियों को On-the-Spot प्रवेश प्रक्रिया के लिए 31 जुलाई को प्रातः 9 बजे तक Patanjali University परिसर में उपस्थित होना होगा। उसी दिन उनका Interview आदि लिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल कक्षाएं Join करनी होंगी, क्योंकि पहले बैच का शैक्षणिक सत्र पहले ही प्रारंभ हो चुका है।
250 से अधिक छात्रों का चयन, विशेषज्ञ Faculty दे रही प्रशिक्षण
Academy के Chairman Avadh Ojha एवं Patanjali Yogpeeth के Swami Punya Dev ने बताया कि संस्थान के पहले सत्र का शुभारंभ सफलतापूर्वक हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। UPSC की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों की अनुभवी Faculty की टीम पूरी तरह तैयार है। अनुभवी Faculty में Naman Jain, Chandramauli Chaudhary, Kanishk Shekhar, Atul Garg, Ravi Agrahari शामिल हैं। दो वर्षीय इस गहन Foundation Course में अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित सिविल सेवा परीक्षा के सभी चरणों की समग्र एवं व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी।
अनुशासित आवासीय वातावरण में होगी तैयारी
Patanjali का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि अनुशासित जीवनशैली, सकारात्मक वातावरण और समग्र व्यक्तित्व विकास के साथ प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करना है। भोजन, आवास और अध्ययन की एकीकृत व्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों को पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा।
प्रशासनिक सेवाओं को नई दिशा देने का लक्ष्य
संस्थान का कहना है कि Patanjali Civil Services Academy की स्थापना का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट नेतृत्व तैयार करना है। उनका विश्वास है कि यह पहल भविष्य में भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था को नई सोच, नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

