Friday, October 30, 2026 |
Home Tech WorldMichelin का नया ‘X Multi Energy Z2’ टायर बाजार में लॉन्च; व्यावसायिक वाहनों के लिए ईंधन बचत का नया विकल्प

Michelin का नया ‘X Multi Energy Z2’ टायर बाजार में लॉन्च; व्यावसायिक वाहनों के लिए ईंधन बचत का नया विकल्प

भारत निर्मित ‘एक्सएमईझेड2’ टायर 1 नवंबर, 2026 से देश भर में उपलब्ध होगा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर, अक्टूबर, 2026: विश्वप्रसिद्ध टायर प्रौद्योगिकी कंपनी मिशलिन ने देश में आज नया टायर लॉन्च किया है। ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों के लिए कंपनी ने नए मिशलिन ‘एक्स मल्टी एनर्जी झेड2 टायर’ का निर्माण किया है। भारतीय सड़कों और यातायात की स्थिति का अध्ययन करने तथा राजमार्गों पर वाहन चलाने के लिए अपेक्षित कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए, उचित परीक्षण के बाद यह टायर अब ग्राहकों की सेवा के लिए उपलब्ध है। यह टायर कम ईंधन में अधिक दूरी तय करता है। उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण मिशलिन ‘एक्स मल्टी एनर्जी झेड2 टायर’ काफी समय तक टिकता है। इससे वाहनों के रखरखाव के खर्च में कटौती होती है।
ईंधन बचत और मुनाफा: परिवहन व्यावसायिक क्षेत्र में ईंधन पर ही 50 प्रतिशत खर्च होता है। इसलिए मुनाफा बढ़ाने के लिए ईंधन की बचत महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए मिशलिन का नया टायर इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। बाजार में उपलब्ध अन्य टायरों की तुलना में काफी हद तक ईंधन की बचत होती है। इसमें 295/80आर22.5 आकार के टायर पर 6 प्रतिशत तक जबकि 295/90 आर20 आकार के टायर पर 13 प्रतिशत तक ईंधन की बचत करना संभव होता है। इससे इस क्षेत्र के व्यवसायियों का कुल मुनाफा 3 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। साथ ही, इससे 8 टन तक कार्बन का उत्सर्जन कम होने में मदद मिलती है।
दीर्घकालिक टिकने वाला सशक्त टायर: मिशलिन ‘एक्स मल्टी एनर्जी झेड2’ टायर पहले की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक समय तक टिकता है। इसमें ‘ड्युराकोर’ नामक आधुनिक और अभिनव तकनीक का उपयोग किया जाता है। इससे टायर को मजबूत रबर मिलता है। इस संरचना में एकरूपता भी बनी रहती है। परिणामस्वरूप, टायर बहुत लंबे समय तक टिकता है। गैराज की मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ती।
साथ ही नया टायर बदलने का खर्च भी बच जाता है। बाजारपेठ के अन्य बड़े ब्रांड्स की तुलना में भी ‘मल्टी एनर्जी झेड2’ टायर की संरचना 11 प्रतिशत से अधिक मजबूत है। यह टायर खराब रास्तों पर भी अच्छी तरह चलता है। वाहन को बार-बार गैराज में नहीं लाना पड़ता। ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय तेजी से बढ़ता है।
पर्यावरण अनुकूल भविष्य का आधार: मिशलिन के इस टायर के उपयोग से ईंधन की बचत होने से पर्यावरण का ह्रास टाला जा सकता है। स्वदेशी उत्पाद के रूप में निर्मित इस टायर में पेट्रोल-डीजल कम लगता है। परिणामस्वरूप वाहनों से उत्पन्न होने वाला धुआं तथा प्रदूषण का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। लगभग 30 प्रतिशत पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों से इस टायर का निर्माण किया गया है। मिशलिन के चेन्नई स्थित कारखाने में इस टायर का उत्पादन किया जा रहा है, और यह प्रोजेक्ट पर्यावरण केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। यह कारखाना शून्य कार्बन उत्सर्जन पर चलता है। कारखाने के लिए आवश्यक ऊर्जा का 45 प्रतिशत हिस्सा गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से उपलब्ध कराया जाता है। इन सभी प्रयासों से देश की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होने में मदद मिलती है। साथ ही व्यावसायिक परिवहन के कारण होने वाले वायु प्रदूषण में कमी आने से पर्यावरण की रक्षा में योगदान मिलता है।
सुरक्षित नियंत्रण: मिशलिन ‘एक्स मल्टी एनर्जी झेड2’ टायर सूखे और पानी से लबालब भरे रास्तों पर भी वाहन का नियंत्रण बनाए रखता है। इसके लिए मिशलिन की विशेष ‘इन्फिनिकॉइल’ तकनीक का उपयोग किया गया है। इस टायर के कारण वाहन की सड़क पर पकड़ मजबूत रहती है। वाहन को स्थिर रहने में मदद मिलती है। बाजार के अन्य टायरों की तुलना में इस टायर का पृष्ठभाग 5 प्रतिशत बड़ा है। टायर के आकार में वृद्धि होने से इस टायर की पकड़ मजबूत होती है। यात्री सुरक्षित रहते हैं।
मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री. शांतनु देशपांडे ने कहा, “व्यावसायिक वाहनों का उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए ट्रांसपोर्ट मालिक अब टायर खरीदते समय टायर की कुल कार्यपद्धति की जानकारी लेकर इस खरीद पर निवेश करते हैं। यहाँ की सड़कों का अध्ययन करने के बाद इस ‘मल्टी एनर्जी झेड2′ टायर का निर्माण किया गया है। इससे ईंधन की बचत होती है। टायर अधिक समय तक टिकता है। वाहनों पर खर्च कम होता है। हमने इस टायर के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया है। इसलिए 13 प्रतिशत ईंधन की बचत होती है। 25 प्रतिशत अधिक माइलेज मिलता है। इसके अलावा 11 प्रतिशत कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इससे ट्रांसपोर्ट चालकों का खर्च भी बचता है। व्यवसाय में मुनाफा होता है। देश के परिवहन व्यवसायियों को प्रत्येक किलोमीटर पर मुनाफा मिले, इसके लिए मिशलिन एक मजबूत साथी के रूप में काम करने के लिए सदैव कटिबद्ध है।”
मिशलिन की तकनीक विशेष रूप से वाहनों की ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें टायर की संरचना में विशेष बदलाव करने से ईंधन का उपयोग कम होता है। परिणामस्वरूप, रखरखाव का खर्च नियंत्रण में रहता है। व्यवसाय में मुनाफा होता है। पर्यावरण की रक्षा होती है। इसके साथ ही, डिजिटल युग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी टायर मैनेजमेंट और फ्लीट मैनेजमेंट जैसी सेवाएँ भी देती है। इससे वाहनों की देखरेख करना आसान हो जाता है। वाहन खराब होने के कारण बर्बाद होने वाला समय बचता है। उत्पादकता में सुधार होता है।
नया टायर मिशलिन ‘एक्स मल्टी एनर्जी झेड2’ कंपनी के देश भर के टायर्स एण्ड सर्विस स्टोर्स तथा 300 अधिकृत विक्रेताओं के पास खरीद के लिए उपलब्ध है। इस नए उत्पाद के कारण देश में व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी में मिशलिन का स्थान मजबूत हुआ है। स्थानीय परिवहन व्यवसायियों की बदलती जरूरतों को पहचानकर कंपनी की उत्कृष्ट और अभिनव विकल्प देने की प्रतिबद्धता भी दिखाई देती है।
टीप्पणी: ये सभी परीक्षण मिशलिन की अनुसंधान और विकास टीम ने किए हैं।
1. ईंधन बचत का परीक्षण 22-28 जून के बीच नामक्कल से दिंडिगुल राजमार्ग पर किया गया। अशोक लेलँड 16-व्हीलर 4825 वाहन पर यह परीक्षण किया गया।
2. जुलाई 2026 को चेन्नई स्थित कारखाने में फूटप्रिंट परीक्षण किया गया।
3. प्रत्यक्ष परिणाम उपयोग की स्थिति, वाहन के वजन, हवा के दबाव, वाहन, सड़क के प्रकार और ड्राइविंग की आदतों के अनुसार बदल सकते हैं।
ईंधन बचत:
1. 295/80आर22.5 आकार के टायरों में मायकेलिन ‘एक्स मल्टी एनर्जी झेड2’ के उपयोग के कारण प्रमुख प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 6 प्रतिशत तक ईंधन की बचत होती है।
2. 295/90आर20 आकार के टायरों में मायकेलिन एक्स मल्टी एनर्जी झेड2 के उपयोग के कारण प्रमुख प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 13 प्रतिशत तक ईंधन की बचत होती है।
सूखे और गीले रास्तों पर संभालना आसान:
1. मिशलिन एक्स मल्टी एनर्जी झेड2 295/80आर22.5 टायर सूखे और गीले रास्तों पर आसानी से संभाला जा सकता है। इस टायर के उपयोग से वाहनों पर नियंत्रण उत्तम रहता है।
दीर्घकालिक कार्यक्षमता और सक्षम निर्माण:
1. मिशलिन आर एंड डी टीम के आंतरिक मूल्यांकन और 2023 से 2025 के बीच एकत्र किए गए डेटा के आधार पर जानकारी लेने पर मिशलिन एक्स मल्टी एनर्जी झेड2-295/80आर22.5 टायर इसी आकार के अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 25 प्रतिशत तक अधिक कार्यक्षमता प्रदान करता है।
2. ‘मिशलिन एक्स मल्टी एनर्जी झेड2’ टायर अन्य टायरों की तुलना में 11 प्रतिशत सशक्त है। इससे वाहन खराब होने की संभावना कम होकर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह परीक्षण जुलाई 2026 में चेन्नई स्थित मायकेलिन यूसीएच कारखाने में किया गया।



You may also like

Leave a Comment