Vi ने उभरते e-sports प्रशंसकों को इंटरनेशनल मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की पहली गेमिंग प्रतियोगिता
इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2024 के मद्देनजर जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने अपना पहला ई-स्पोर्ट टूर्नामेन्ट- ‘Vi game to fame’ का लॉन्च किया है।
बिजनेस रेमेडीज। गेमिंग की बात करें तो भारत आज top markets में से एक है जो दुनिया भर में डाउनलोड किए जाने वाले कुल मोबाइल गेम्स का तकरीबन 20 फीसदी हिस्सा बनाता है। वी गेम टू फेम का उद्देश्य देश भर के ई-स्पोर्ट प्रशंसकों को एक मंच पर लाकर मुकाबला करने, अपने कौशल का प्रदर्शन करने और न सिर्फ नेशनल बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी लोकप्रियता हासिल करने का मौका देना है।
Vi game to fame उपभोक्ताओं को बेहतरीन डिजिटल अनुभव प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ताकि वे व्यापक मोबाइल गेमिंग प्लेटफॉर्म-वी गेम्स के साथ गेमिंग की दुनिया में प्रवेश कर इसका आनंद उठा सकें। वी गेम्स आज क्लाउड गेमिंग, कैजुअल गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स, एएए गेम्स, मल्टी-प्लेयर गेम्स आदि में प्रीमियम और मुफ्त ऑनलाईन गेम्स लेकर आता है जिन्हें वी ऐप के जरिए खेला जा सकता है। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ और इसमें कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल शामिल होगा, इसका ग्राण्ड फिनाले एशिया के सबसे बड़े टेक फेस्ट इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2024 में होगा। कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल एक लोकप्रिय फस्र्ट-पर्सन शूटर (एफपीएस) टाइटल है, जिसके विजेओां को पेरिस में टीम वाइटेलिटी फेसिलिटी का दौरा करने तथा विश्व स्तरीय ई-स्पोर्ट्स टीमों एवं मैनेजिंग पार्टनर्स के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। वी की वेबसाईट (myvi.in) और वी ऐप के जरिए 5 अक्टूबर 2024 तक वी गेम टू फेम के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। अनुभवी, शौकनी, प्रो एवं कैजु़अल गेमर्स रजिस्टर करने के बाद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। यह टूर्नामेन्ट सभी के लिए खुला है फिर चाहे आप वी के उपभोक्ता हैं या नहीं।
Tournament का पहला संस्करण हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को नॉकआउट फॉर्मेट में ऑनलाईन अपना कौशल दर्शाने का मौका मिलेगा। ऑनलाईन क्वालिफायर से टॉप 6 टीमें दो समूहों में फिनाले राउण्ड में पहुंचेंगी और India Mobile Congress (IMC) 2024 में राउण्ड -रोबिन फोर्मेट में स्क्वेयर ऑफ करेंगी। एशिया के इस सबसे बड़े टेक फेस्ट का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर 2024 के बीच होगा। हर समूह से दो टॉप टीमें बेस्ट ऑफ 5 फॉर्मेट में मुकाबला करने के बाद सेमी फाइनल में पहुंचेगी। विजेता टीम को टीम वाइटेलिटी के स्वामित्व के मौजूदा नेशनल सीओडीएम चैम्पियन्स के साथ शो मैच खेलना होगा। आईएमसी में वी बूथ में गेमिंग इन्फ्लुएंसर्स जैसे ट्रिगर्ड इन्सान, रचित्रू, हेला वायटी, डेस्की, प्यार एसएम, फॉक्सेडो गमिंग, हरचपरी प्ले और रमन चौपड़ा मौजूद रहेंगे। आईएमसी में आने वाले सभी आगंतुकों को वी बूथ पर पॉप-अप ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेन्ट्स में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

