Tuesday, June 30, 2026 |
Home AutomobileHonda Motorcycle & Scooter India ने सितम्बर 2024 में बेचीं 5,83,633 Units

Honda Motorcycle & Scooter India ने सितम्बर 2024 में बेचीं 5,83,633 Units

by Business Remedies
0 comments
Honda Motorcycle & Scooter India

बिजनेस रेमेडीज/गुरूग्राम। त्योहारों के सीजन की शुरूआत के बीच दो आंकड़ों में जबरदस्त विकास के साथ साल को जारी रखते हुए Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने सितम्बर 2024 के लिए अपने सेल्स के आंकड़ों की घोषणा की है। माह के दौरान कंपनी ने 5,83,633 युनिट्स डिस्पैच कीं, और 11 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसमें 5,36,391 युनिट्स की डोमेस्टिक बिक्री और 47,242 युनिट्स का निर्यात शामिल है। माह के दौरान डोमेस्टिक बिक्री में 9 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई, वहीं पिछले साल की समान अवधि की तुलना में निर्यात में भी 34 फीसदी की शानदार ब?ोतरी हुई है।

उल्लेखनीय है कि HMSI अप्रैल-सितम्बर 2024 के बीच 28,81,419 units की डोमेस्टिक बिक्री तथा 2,76,958 युनिट्स का निर्यात दर्ज कर चुकी है।

सितम्बर 2024 के मुख्य बिन्दु

कारोबार की उपलब्धियां: एचएमएसआई ने दक्षिण भारतीय राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, आन्ध्र प्रदेश, पुडुचैरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में activa की 10 मिलियन युनिट्स से अधिक बिक्री के साथ शानदार उपलब्धि हासिल की है।

सडक़ सुरक्षा: भारत में सडक़ सुरक्षा जागरुकता का विस्तार करते हुए एचएमएसआई ने देश के 12 शहरों- सुखना (पश्चिम बंगाल), अहमदाबाद (गुजरात), बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), भिलाई (छत्तीसगढ़), भुवनेश्वर (उ?ीसा), भावनगर (गुजरात), तिरूपति (आन्ध्र प्रदेश), डिंडिगुल (तमिलनाडु), बारामती (महाराष्ट्र), अयोध्या (उत्तर प्रदेश), सोलन (हिमाचल प्रदेश) और अजमेर (राजस्थान) में जागरुकता अभियानों का आयोजन किया। कंपनी ने कोझीकोड (केरल) में अपने सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर की 5वीं सालगिरह का जश्न भी मनाया। इसके अलावा एचएमएसआई ने वर्तमान में चल रही अपनी परियोजना ‘हमारी भावी पीढ़ी के लिए मानसिकता विकास के तहत-अहमदाबाद (गुजरात) में स्कूली प्रधानाध्यापकों के साथ एक सडक़ सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन भी किया।

CSR: होण्डा इंडिया फाउन्डेशन (एचआईएफ) ने मिजोरम यूथ कमीशन (एमवायसी) और विजन फाउन्डेशन के सहयोग से मिजोरम में ‘प्रोजेक्ट बुनियाद-आत्मनिर्भरता का आधार’ का लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। इसके अलावा एचआईएफ ने हरियाणा के नौरंगपुर स्थित मल्टी-फेसिलिटी स्किल डेवलपमेन्ट सेंटर- होण्डा सामाजिक विकास केन्द्र में होण्डा की पाठशाला के टॉप परफोर्मर्स के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया।

Motorsports: मोहसीन पराम्बन ने 2024 IDEMITSU HONDA INDIA TALENT CUP NSF 250 category  के चैथे राउण्ड में दोहरी जीत हासिल की, प्रकाश कामत दूसरे और सिद्धेश सावंत तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इंडिया टीम ने 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के पांचवें राउण्ड में 1 पॉइन्ट स्कोर करते हुए एशिया प्रोडक्शन 250सीसी (एपी250) क्लास में सीजन में कुल 13 पॉइन्ट्स हासिल किए।



You may also like

Leave a Comment